विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: 'सोनिया ने राहुल को रायबरेली की सीट ऐसे सौंपी जैसे...', चौथे दिन भी गांधी परिवार पर कंगना का हमला जारी

Published: Sat, 18 May 2024 05:59 PM (IST)

Himachal News मंडी से भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का चौथे दिन भी गांधी परिवार पर हमला जारी है। ...और पढ़ें

चौथे दिन भी गांधी परिवार पर कंगना का हमला जारी
चौथे दिन भी गांधी परिवार पर कंगना का हमला जारी

जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का गांधी परिवार पर चौथे दिन भी हमला जारी रहा। सोनिया द्वारा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट राहुल गांधी को सौंपे जाने पर तंस कसा कि मानों रायबेरली उनके घर की संपत्ति हो। जो बेटे को सौंपी जा रही है।

कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी मैदान छोड़ कर भागने वाले नेताओं की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। रायबरेली में भी अमेठी जैसा हश्र होगा। नाचन विधानसभा क्षेत्र के जैदवी में आयोजित चुनावी सभा में कंगना ने कहा कि कांग्रेस देश को भ्रष्टाचार व परिवारवाद के सिवा कुछ नहीं दिया।

इज्जत बचाने के लिए कांग्रेस ने रखा मिशन 50 का लक्ष्य: कंगना

कंगना ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने इज्जत बचाने के लिए 50 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भी पसीना बहाना पड़ रहा है। इंडी गठबंधन का सत्ता में आना तो दूर रहा। साख भी बच जाएगी वह बड़ी बात होगी। देश की जनता ने तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस कहीं नहीं टिकेगी।

यह भी पढ़ें: PM Modi Himachal Visit: मंडी में कंगना के चुनाव प्रचार को धार देंगे पीएम मोदी, छोटी काशी में इस दिन करेंगे विशाल रैली

केजरीवाल के घर पर महिला सांसद की पिटाई दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा प्रत्‍याशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर उन्हीं की पार्टी की महिला सांसद के पिटाई दुर्भाग्यपूर्ण है। नारी सशक्तिकरण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में से एक है लेकिन इंडी गठबंधन महिलाओं को प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ है। इससे विधानसभा और लोकसभा में माताओं बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा आया सामने: बीजेपी उम्‍मीदवार

श्रीराम मंदिर का निर्णय आने के बाद एक गोपनीय बैठक में अमेरिका के रहने वाले अपने नजदीकी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि यदि उनकी सरकार आई तो वह सुपर पावर कमीशन बनाकर शाहबानो प्रकरण की तरह राम मंदिर का निर्णय बदल देंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दस मई को कहा था कि चुनाव के बाद आइएनडीआइए सत्ता में आता है तो अयोध्या में राम मंदिर का शुद्धीकरण करेंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'चुनाव की शूटिंग पर आई हैं कंगना, PM के नाम पर...', विक्रमादित्‍य का भाजपा प्रत्‍याशी पर पलटवार

सात मई को राम मंदिर को लेकर सपा नेता राम गोपाल यादव ने यहां तक कह दिया था कि राम मंदिर बेकार बना है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया है। कंगना ने कहा की कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की सच्चाई लोग भली भांति समझ चुके हैं और इस बार मंडी की जनता कांग्रेस के दुष्प्रचार में नहीं फंसने वाली नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।