यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: 'कौरवों की तरह टूटेगा दोनों शहजादों का अहंकार...', राहुल गांधी और विक्रमादित्य पर कंगना का हमला
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने राहुल गांधी (Rahul Gnadhi) और विक्रमादित्य सिंह ( ...और पढ़ें

HighLights
- कंगना बोलीं- टुकड़े-टुकड़े गैंग की सोच वाली पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस
- चांद पर आलू उगाना चाहतें हैं कांग्रेस के शहजादे: कंगना
जागरण संवाददाता, थुनाग/जंजैहली। मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Lok Sabha Seat) से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (BJP Candidate Kangana Ranaut) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और विक्रमादित्य सिंह (Congress Candidate Vikramaditya Singh) पर हमला बोलते हुए कहा कि कौरवों की तरह दोनों शहजादों का अहंकार भी टूटेगा।
कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गिरोह की सोच वाली पार्टी बनकर रह गई है। चार जून को चुनावी नतीजें जब भाजपा के पक्ष में आएंगे तो कांग्रेस नेताओं को अहसास हो जाएगा कि हिमाचल में टुकड़े-टुकड़े गिरोह की सोच वालों का कोई स्थान नहीं है।
भाजपा नेताओं का अपमान कर रहे कांग्रेसी: कंगना
सोमवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के ढीम कटारू में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अहंकार में आकर भाजपा नेताओं का अपमान कर रहे हैं। इनका हाल भी रावण जैसा होगा। कांग्रेस ऐसे बिगड़े शहजादों की पार्टी हैं जो चांद पर आलू उगाना चाहतें हैं। भाजपा जनहितैषी हैं और देश के सभी वर्गो के उत्थान के लिए कार्य किया है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: विक्रमादित्य सिंह पर निजी टिप्पणी कर बुरी फंसी कंगना, करसोग कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी शिकायत
विक्रमादित्य सिंह पर भी जमकर बरसीं कंगना
विक्रमादित्य सिंह सुबह इस्तीफा देते हैं और शाम को वापस लेकर विरोध करने वाले नेताओं की गोद में जाकर बैठ जाते हैं। ऐसे पलटने वालों पर कौन भरोसा करेगा। प्रदेश की निक्कमी सरकार से 15 माह में हर वर्ग दुखी हो गया है। सराज में डेंट डालने की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को जनता इन चुनावों में करारा जबाव देने वाली है। ऐसी हल्की बातें करने वाले कभी जनता का दिल नहीं जीत सकते हैं।
खबरें और भी

देश में चल रही मोदी की लहर: भाजपा प्रत्याशी
कंगना ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की हार अति आत्मविश्वास की वजह से हुई थी। देश में मोदी नाम की लहर चल रही है। कार्यकर्ताओं को बस दिन रात एक कर मेहनत करनी होगी। इससे पहले कंगना ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ थुनाग में रोड शो में भाग लिया। गाड़ी से करीब तीन मिनट तक भाषण दिया। युवाओं ने कंगना रनौत के साथ सेल्फी ली। कंगना ने चुनाव जीतने के बाद मायानगरी मुंबई को छोड़ने की बात भी कही।