Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi News: 'कांग्रेस कुनीति का शिकार, जनता सिखाएगी सबक...'; राजस्‍थान से लौटने के बाद सुक्‍खू सरकार पर भड़कीं कंगना

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 02:47 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) की भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) राजस्‍थान से वापस आ गई हैं। कंगना ने आते ही सु ...और पढ़ें

    राजस्‍थान से लौटने के बाद सुक्‍खू सरकार पर भड़कीं कंगना
    राजस्‍थान से लौटने के बाद सुक्‍खू सरकार पर भड़कीं कंगना

    HighLights

    1. कंगना बोलीं- हिमाचल में लानी होगी स्थायी सरकार
    2. झूठी गारंटी के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस: बीजेपी प्रत्‍याशी

    जागरण संवाददाता, सरकाघाट। Lok Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Lok Sabha Seat) से प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने राजस्थान से लौटने के बाद फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। अपने गृह क्षेत्र सरकाघाट के बलद्वाडा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ाबा देने का आरोप लगाया। कंगना ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा अपने बेटे और बेटियों को राजनीति में आगे लाया है।

    पीएम मोदी को मिलेगा भरपूर समर्थन: बीजेपी प्रत्‍याशी

    भारतीय जनता पार्टी में साधारण से कार्यकर्ता को भी टिकट मिलते हैं, और उन्हें काम के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। अब प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान कर दिया है। इससे अब महिलाएं भी बड़ी संख्या में आगे आएंगी। निश्चित रूप से मातृ शक्ति का भरपूर समर्थन मोदी को इस बार मिलने वाला है। यह सब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सोच से संभव हो रहा है।

    कांग्रेस भगवान राम को भी बताते हैं काल्‍पनिक: कंगना

    कांग्रेस आज कुनीति और कुबुद्धि का शिकार हो गई है। कांग्रेस के नेता सेना पर सवाल, महिलाओं का अपमान और हमारे आदर्श भगवान राम को भी काल्पनिक बताते हैं। यह वही पार्टी है जिसके राज में कोयला, 2जी, 4जी, चारा न जाने कितने ही घोटाले हुए थे। 2014 के बाद देश ने किसी घोटाले का नाम तक नहीं सुना। यही मोदी की गारंटी हैं। इससे सबका साथ सबका विकास हो रहा है। कांग्रेस को हमें कैंसर की तरह उखाड़ फेंकना है।

    यह भी पढ़ें: 'बीजेपी ने उतारा ऐसा पैराशूटी नेता, जिसे हिमाचल का...', विक्रमादित्य सिंह ने Kangana Ranaut को कठपुतली बताते हुए कसा तंज

    झूठी गारंटियों के सहारे बनी कांग्रेस की सरकार: कंगना रनौत

    हिमाचल प्रदेश को उभारने के लिए एक ऐसी स्थायी सरकार लानी होगी जो पांच के बजाय लंबे समय तक विकास कर सके। कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सहारे सरकार तो बना ली लेकिन अब क्या हाल हुए हैं जनता सब देख रही हैं। महिलाओं के वोट लेने के लिए 1500 देने की गारंटी दी और अब जब फिर चुनाव आ गए तो फार्म भरने के लिए बोल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: BJP नेता के बेटे अभिषेक ठाकुर ने मिलाया कांग्रेस से हाथ, विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में करेंगे प्रचार

    यह सब सिर्फ वोट हासिल करने की कुनीति है। यह भ्रष्टाचारी हैं। जो नीच बातें बोलते हैं। सरकाघाट की बेटी को टिकट देकर मोदी ने इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे।