Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन, परिवार में शोक की लहर

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 09:06 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प ...और पढ़ें

    कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन।
    कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन।

    संवाद सहयोगी, सरकाघाट। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का शुक्रवार रात निधन हो गया। उनकी निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक थी। कंगना रनौत ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों से उनकी नानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

    कंगना ने बताया कि नानी के निधन से उनका पूरा परिवार शोकाकुल है। इंद्राणी ठाकुर को कुछ दिन पहले ही अपने कमरे की सफाई करते समय ब्रेन स्ट्रोक आया था। इससे वह पिछले कई दिनों से बिस्तर पर थीं।

    कंगना ने लिखा कि उनकी नानी कोई साधारण महिला नहीं थी। उनके पांच बच्चे थे। सीमित संसाधन के बावजूद बच्चों को अच्छी परवरिश दी। उनका डीएनए हमेशा साथ रहेगा।

    कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

    फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा कि मेरी नानी कोई साधारण महिला नहीं थीं। उनके 5 बच्चे थे। मेरी नानी के यहां बहुत ही सीमित संसाधन थे। लेकिनल मेरी नानी ने अपने बच्‍चों को अच्‍छी परवरिश दी। नानी ने सुनिश्चित किया कि उनके सभी बच्चे अच्छे इंस्टीट्यूट में उच्च शिक्षा हासिल करें।

    यह भी पढ़ें- अब प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में अपनों को शामिल करने की होगी जद्दोजहद, सभी धड़ों को जगह देना चुनौती

    बेटियों को भी मिली सरकारी नौकरी

    कंगना रनौत ने ये भी बताया कि उनकी नानी ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्‍होंने हमेशा अपनी विवाहित बेटियों को भी काम करने की सलाह दी ताक‍ि वो अपने पैरों पर खड़ी रहें। यहां तक कि उनकी बेटियों को भी सरकारी नौकरी मिली जो उन दिनों एक दुर्लभ उपलब्धि थी।

    मेरी नानी को अपने सभी बच्चों के करियर पर बहुत गर्व था। आज भले मेरी नानी नहीं रहीं, लेकिन वो हमेशा हमारे DNA और हमारी उपस्थिति में रहेंगी और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

    नानी को बहुत प्यार करती थीं कंगना

    कंगना रनौत अपनी नानी को सबसे ज्‍यादा प्‍यार करती थीं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नानी के साथ तस्‍वीरें भी शेयर करती रहती थीं। इसके साथ ही कंगना ने नानी को लेकर कई खुलासे किए हैं कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में पर्यटकों का लगने लगा मेला, होटलों में 50 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी