यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana Ranaut ने अब राजनीति को बताया सबसे महंगा शौक और दुर्व्यवहार वाला पेशा, BJP और जयराम पर भी की टिप्पणी
Kangana Ranaut मंडी की सांसद कंगना रनौत ने राजनीति को महंगा शौक और दुर्व्यवहार वाला पेशा बताया। उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर काम करना मुश्किल है क् ...और पढ़ें

HighLights
- टूटी सड़कों, नालियों व संपर्क मार्गों की शिकायतें लेकर आते हैं लोग
- संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा, प्रबंधन करने में हो रही परेशानी
- लोगों की मदद करने के लिए एनजीओ व निजी संसाधन नहीं
जागरण संवाददाता, मंडी। राजनीति महंगा शौक है, जिसमें पैसा भी बहुत लगता है और मानसिक तनाव भी। यह सबसे अधिक दुर्व्यवहार वाला पेशा है। मंडी की सांसद एवं बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में अपनी राजनीतिक भूमिका पर बोल रही थीं।
कंगना के मुताबिक उन्हें बताया गया था कि सांसद के तौर पर वह संसद के काम के अलावा अपना पेशेवर कार्य भी कर सकती हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई बिलकुल अलग है। अब लोग उनके पास टूटी सड़कों, नालियों और संपर्क मार्गों की शिकायतें लेकर आते हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनका प्रबंधन करना बहुत मुश्किल है।

मदद के लिए अन्य नेताओं की तरह निजी संसाधन नहीं
कंगना का कहना है कि उन्हें स्टाफ के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, दूसरी तरफ जनता उम्मीद करती है कि हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान सांसद करें। अन्य नेताओं की तरह उनके पास कोई एनजीओ नहीं है और न ही कोई निजी संसाधन जो राहत प्रदान करें। वह जो जो करती हैं अपनी मेहनत और ईमानदारी से करती हैं।
जो मेरा काम नहीं, उस पर झूठे वादे नहीं करती
कंगना ने राजनीति और फिल्मी दुनिया की तुलना करते हुए कहा कि फिल्मी दुनिया की चमक के पीछे एक व्यवस्था होती है, लेकिन राजनीति में जनता घोटालों को लेकर चिल्लाती रहती है और फिर वही नेता जीतते रहते हैं। फिल्मी दुनिया में फ्लाप होने पर बार-बार अवसर नहीं मिलते हैं। उन्होंने सबसे कठिन सीट से चुनाव जीतकर दिखाया है और अपने काम को लेकर ईमानदारी बरती है, जो मेरा काम नहीं है उस पर दूसरों की तरह झूठे वादे नहीं करती।
खबरें और भी

जयराम ठाकुर और भाजपा की प्रशंसा की
भाजपा आम कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है। हिमाचल के बहुत से नेताओं की पारिवारिक पृष्ठभूमि किसान की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नंगे पांव बर्फ पर चलकर स्कूल जाते थे। उनके पिता मिस्त्री थे। वह साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे, यह सब भाजपा में संभव है।