Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'जयराम ने बनाया अपना भोंपू', कंगना रनौत और बीजेपी पर जमकर बोले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

    Updated: Mon, 27 May 2024 08:37 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश (Himachal News) के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि जो बातें वह ख ...और पढ़ें

    कंगना रनौत और बीजेपी पर जमकर बोले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री
    कंगना रनौत और बीजेपी पर जमकर बोले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

    HighLights

    1. जयराम ठाकुर कुछ भी कर लें हिमाचल सरकार को नहीं गिरा सकते: डिप्टी सीएम
    2. जयराम को अपनी कुंडली किसी अच्छे ज्योतिषी से दिखानी चाहिए: मुकेश अग्रिहोत्री

    जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal News) के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्रंग हलके के टकोली और बल्ह के कंसा चौक में मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी सभा काे संबाेधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कुछ भी कर लें हिमाचल सरकार को नहीं गिरा सकते हैं। उनको अगले 45 माह तक सड़क पर नारे लगाने होंगे। चोर दरवाजे बहुत ढूंढ ली।

    सरकार गिराने के सपने देख रहे जयराम ठाकुर को अपनी कुंडली किसी अच्छे ज्योतिषी से दिखानी चाहिए। जो सूट सिला रखा है। वह भी अलमारी में टंगा रहेगा। चार जून को कंगना भी मुुंबई वापस चली जाएगी। वीरभद्र सिंह 14 बार के विधायक व सांसद रहे हैं। उनके विरुद्ध कंगना ने जिस भाषा का प्रयोग किया है। वह असहनीय है। विक्रमादित्य ने संयम बना रखा है,अन्यथा थप्पड़ मारने की बात का सही उत्तर देते।

    ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने लुटिया डुबो दी...', चार जून से एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे इंडी गठबंधन के नेता: कंगना रनौत

    हमें एक विधायक चाहिए, भाजपा को 10: अग्निहोत्री

    जयराम ठाकुर ने नौ विधायकों का भविष्य अंधकारमय बना दिया। तीन माह से वह लोग घर घर की खाक छान जयराम ठाकुर को कोस रहे हैं। भाजपा ने अपनी साख बचाने के लिए अब पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी झूठ बुलवाया है।

    'कंगना की वापसी का टिकट तय'

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कंगना की वापसी का टिकट तय है। विक्रमादित्य सिंह की बस नान स्टाप दिल्ली जाएगी। कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को अपना प्रत्याशी बना भाजपा की हवा सरका दी है। मंडी की जनता को काम करने वाला सांसद चाहिए न की नौटंकीबाज।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: चंबा में प्रियंका गांधी ने बोला PM मोदी पर हमला, कहा- 'देवी-देवताओं के नाम पर मांग रहे वोट'