Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: 'हिमाचल के मुख्यमंत्री को एक कमरे में बिठा...' कंगना रनौत के प्रचार में ये क्या बोल गए नितिन गडकरी

    Updated: Wed, 29 May 2024 08:22 PM (IST)

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल के दौरे पर थे। उन्होंने कंगना रनौत के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क ...और पढ़ें

    मंडी की जनसभा में नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर बोला हमला
    मंडी की जनसभा में नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर बोला हमला

    HighLights

    1. मंडी के आनी में नितिन गडकरी ने जनसभा को संबोधित किया
    2. कंगना रनौत के लिए मांगा वोट
    3. कांग्रेस के 60 वर्ष के शासन में देश से गरीबी हटी थी न बेरोगजारी- गडकरी

    जागरण संवाददाता,आनी। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में प्रचार के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) बुधवार आज हिमाचल के दौरे पर थे।

    उन्होंने मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी जनसभा में नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर हमला बोला।

    गडकरी ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

    मंडी संसदीय क्षेत्र के आनी में नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि कांग्रेस के 60 वर्ष के शासन में देश से गरीबी हटी थी न बेरोगजारी। कांग्रेस हर चुनाव में गरीबी हटाने का नारा लगाती रही। पांच और 20 वर्षीय योजना भी बनाई,लेकिन गरीब का कल्याण नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'केजरीवाल जीतेंगे तो पाकिस्तान खुश होगा', अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कही ये बात

    उन्होंने कहा कि गरीब को स्वास्थ्य सुविधा,बिजली और शुद्ध पेयजल नहीं मिला। कांग्रेस सपने दिखाती रही। लोग सपने पूरे होने की आस में बैठे रहे। कांग्रेस ने नदियों के पानी का बंटवारे का मामला हो या फिर अन्य समस्या सबको लटकाए रखा।

    यह जनता के भविष्य का चुनाव है- गडकरी

    नितिन गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में हर घर में बिजली पानी पहुंचा गरीबों का कल्याण किया है। गडकरी ने कहा कि यह चुनाव कंगना रनौत,भाजपा,कांग्रेस का भविष्य तय करने वाला नहीं बल्कि जनता के भविष्य का चुनाव है। जो सपने पूरा करता है जनता उन भर विश्वास करती है।

    गडकरी ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है। देश के विकास के सही नीति और नेतृत्व जरूरी है। वह प्रधानमंत्री मोदी ही दे सकते हैं। सभी बीमारियों का एक ही इलाज है कमल का बटन। आपदा में केंद्र सरकार की ओर से कोई मदद न मिलने के आरोपों पर गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार विकास के मामले में कांग्रेस की तरह अन्याय नहीं करती है।

    खबरें और भी

    प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने आपदा में करोड़ों रुपये की मदद दी है। वह खुद आपदा का जायजा लेने मनाली आए थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड,हरियाणा,दिल्ली और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों को एक कमरे में बिठा और दरवाजे को कुंडी लगा उन्होंने रेणुका बांध सहित अन्य पनविद्युत प्रोजेक्टों का रास्ता साफ किया था। उन्होंने जलोड़ी,भुभु जोत,फोरलेन और रोपवे पर चल रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

    यह भी पढ़ें- Heat Wave in Dharmshala: धर्मशाला में गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर IMD ने जारी किया येलो अलर्ट