Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: मंडी संसदीय सीट के लिए कांग्रेस ने खेला अपना दांव, कंगना रनौत को टक्कर देंगी प्रतिभा सिंह

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 04:25 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 भारतीय जनता पार्टी ने मंडी संसदीय सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। अब कांग्रेस भी एक ऐसे कद्दा ...और पढ़ें

    मंडी संसदीय सीट के लिए कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह पर खेला दोबारा दांव।
    मंडी संसदीय सीट के लिए कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह पर खेला दोबारा दांव।

    HighLights

    1. कांग्रेस आज बनाएगी मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए चुनावी रणनीति
    2. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज
    3. दो-तीन दिन में पार्टी प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाना तय

    जागरण संवाददाता, मंडी। Himachal Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है। इस्तीफों की झड़ी और प्रदेश सरकार में उथल-पुथल का दौर थमने के बाद यह बैठक हुई। होटल राजमहल मंडी में हुई बैठक में लोक निर्माण मंत्री एवं संसदीय प्रभारी विक्रमादित्य सिंह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। फिलहाल इस संसदीय सीट से उनकी माता प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

    प्रतिभा सिंह वर्तमान में यहां की सांसद हैं। वह छठी बार चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने पांच से तीन चुनाव जीतें हैं। दोनों उपचुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की थी। बुधवार को मंडी के होटल राजमहल में आयोजित मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में प्रतिभा सिंह के नाम की घोषणा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने की।

    प्रतिभा सिंह को बताया सशक्त उम्मीदवार

    संसदीय क्षेत्र की बैठक में सभी 17 हलकों के ब्लाक अध्यक्षों ने भी इस पर अपनी मुहर लगाते हुए प्रतिभा सिंह को सशक्त उम्मीदवार बताया। प्रतिभा सिंह के नाम की अब अधिकारिक घोषणा हो गई है। सरकार के साथ मतभेद के चलते प्रतिभा सिंह ने पहले चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। यह संसदीय क्षेत्र 1971 से उनके परिवार की कर्मभूमि रही है।

    साल 1998 में लड़ा था पहला चुनाव

    उन्होंने 1998 में यहां पहला चुनाव लड़ा था। मुकाबला समधी भाजपा के महेश्वर सिंह से हुआ था। पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2004 में दूसरा चुनाव लड़ा था। समधी महेश्वर सिंह से 1998 की हार का बदला लिया था। 2013 में उपचुनाव लड़ा था।

    खबरें और भी

    जयराम ठाकुर को मात देकर जीता था चुनाव

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को करारी शिकस्त देकर दूसरी बार सांसद बनी थी। 2014 में मोदी लहर के चलते हार का मुंह देखना पड़ा था। 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था। 2021 में दोबारा उपचुनाव लड़ा था और तीसरी बार सांसद बनी थी। इस संसदीय क्षेत्र के इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो यहां मुकाबला सिर्फ दो प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच हुआ है। अन्य दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय को मात्र दो से तीन प्रतिशत वोट ही मिले हैं।

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मंडी सीट से प्रतिभा सिंह होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार, कंगना रनौत से होगा सीधा मुकाबला

    2021 के उपचुनाव में विक्रमादित्य की अहम भूमिका

    नवंबर 2021 में हुए उपचुनाव में प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) की जीत में विक्रमादित्य सिंह की अहम भूमिका रही थी। उपचुनाव में भाजपा को पटखनी देकर कांग्रेस ने सबको चौंकाया था। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दोबारा इस संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा है। मंडी संसदीय सीट 1971 से विक्रमादित्य सिंह के परिवार की कर्मभूमि रही है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है, वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह का टिकट लगभग तय है। पहले प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

    उपचुनाव के दौरान प्रदेश में थी भाजपा पार्टी

    उपचुनाव के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। अब 15 माह से कांग्रेस की सरकार है। इस संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पास मात्र चार सीटें हैं। 12 पर भाजपा का कब्जा है। लाहुल स्पीति में उपचुनाव होना है। यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी। बैठक से पहले कुल्लू जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह और आनी से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले परस राम की घर वापसी से संगठन को मजबूती देने का प्रयास हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: हिमाचल में धंस रहीं सड़कें, 186 मार्ग अभी भी बंद... अब फिर बिगड़ रहा मौसम; अलर्ट जारी