Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: 'दुनिया की सबसे अमीर पार्टी...', हिमाचल में भाजपा को लेकर ये क्या दावा कर गईं प्रियंका गांधी

    Updated: Wed, 29 May 2024 02:15 PM (IST)

    बुधवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कुल्लू में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्या ...और पढ़ें

    कुल्लू में जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी
    कुल्लू में जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी

    HighLights

    1. कुल्लू में प्रियंका गांधी ने जनसभा को किया संबोधित
    2. कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए मांगा वोट
    3. केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

    दविंद्र ठाकुर,कुल्लू। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Electon) के लिए सातवें चरण यानी 1 जून को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। प्रचार के लिए सभी दलों के नेता अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

    इसी सिलसिले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को कुल्लू में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए वोट मांगा।

    इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जनता के प्रति श्रद्धा रही है, क्योंकि हमारे लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है।

    पीएम मोदी पर साधा निशाना

    कुल्लू में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मछली,भैंस व मंगलसूत्र की बात कर पद की गरिमा गिराई है। पूर्व में रहे किसी भी प्रधानमंत्री ने इतनी असभ्य बातें नहीं की। यह चुनाव सभ्य और असभ्य राजनीति के बीच है।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल की जनता साक्षर है। सच व झूठ में अंतर जानती है। सच यह है कि आपदा में कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार केंद्र की सहायता के बिना चट्टान की तरह जनता के साथ खड़ी रही। झूठ की राजनीति करने वालों ने आपदा में देवभूमि की जनता को पीठ दिखाई है।

    नोटबंदी और GST से रोजगार ठप हो चुके हैं- प्रियंका गांधी

    कुल्लू की जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन एक बड़ा करोबार है। हम चाहते हैं कि हिमाचल में पर्यटन को और बढ़ावा दिया जाए, ताकि यहां के छोटे उद्योगों को मजबूती मिले और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में नोटबंदी और GST से रोजगार ठप हो चुके हैं। हर तरफ बेरोजगारी फैली है।इसलिए जरूरी है कि BJP की नीतियों के साथ ही मोदी सरकार को बदल दिया जाए।

    ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2024: मतदान के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगी ईवीएम, 7992 केंद्रों में होगा मतदान

    '10 साल में अडानी व अंबानी फले फूले,गरीब को किसी ने नहीं पूछा'

    प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में अडानी और अंबानी फले फूले हैं। दोनों के बेटे बेटियों करोड़ों के गहने और कपड़े पहनकर शादियां रचा रहे हैं।

    गरीब को कोई नहीं पूछ रहा। हिमाचल में अगर कांग्रेस की सरकार नहीं होती तो जनता को महंगाई से राहत नहीं मिलती। महंगाई से जूझ रही जनता दो वक्त की रोटी का सामान भी नहीं खरीद पा रही है।

    विक्रमादित्य सिंह के लिए कही ये बात

    मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने आपदा और संकट के समय में देखा है कि ये हमेशा लोगों के लिए डटकर खड़े रहे। अब विक्रमादित्य जी सांसद प्रत्याशी के रूप में आपके सामने हैं और आने वाले समय में पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Himachal News: 'पाक आतंकवाद पालता है तो चुकानी होगी कीमत...', विदेश मंत्री एस जयशंकर की पड़ोसी मुल्क को चेतावनी