Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी ट्रैवलर बस खाई में गिरी; 4 की मौत

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:58 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के सोझा में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरा एक ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ...और पढ़ें

    कुल्लू में 23 पर्यटकों से भरी ट्रैवलर बस खाई में गिरी। फोटो जागरण

    कुल्लू में 23 पर्यटकों से भरी ट्रैवलर बस खाई में गिरी। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के नजदीक शनिवार देर रात ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 23 पर्यटक सवार थे, जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। 

    घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

    घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत के अनुसार आगे रेफर किया जा रहा है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

    accident

    जलोड़ी जोत से लौट रहे थे पर्यटक 

    बताया जा रहा है कि पर्यटक जलोड़ी जोत से लौट रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया। खस्ताहाल सड़क और फिसलन होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा।

    हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

    accident (55)