Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली हाईवे पर सफर से पहले पढ़ लें जरूरी सूचना, मंडी-कुल्लू के बीच 2-2 घंटे में एकतरफा चलेगा ट्रैफिक; शेड्यूल तय

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 12:44 PM (IST)

    Manali Highway मनाली हाईवे पर मंडी से कुल्लू के बीच ट्रैफिक जाम को देखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब गाड़ियां दो-दो घंटे के अंतराल में ए ...और पढ़ें

    मनाली हाईवे पर मंडी से कुल्लू के बीच वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। जागरण
    मनाली हाईवे पर मंडी से कुल्लू के बीच वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। जागरण

    विशाल वर्मा, पंडोह (मंडी)। Manali Highway, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन के कारण सड़कों पर यातायात मुश्किल बना हुआ है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी से कुल्लू मार्ग पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही दो-दो घंटे के अंतराल में केवल एक ही दिशा में की जाएगी। यह ट्रैफिक व्यवस्था सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने वन-वे मूवमेंट सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत मंडी और कुल्लू के बीच चलने वाली गाड़ियां तय समय पर ही भेजी जाएंगी।

    ये रहेगा वाहनों की आवाजाही का शेड्यूल 

    सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मंडी से कुल्लू, सुबह 10 से 12 बजे तक कुल्लू से मंडी, दोपहर 12 बजे से  2 बजे तक मंडी से कुल्लू, दोपहर 2 से 4 बजे तक कुल्लू से मंडी, शाम 4 से  छह बजे तक मंडी से  कुल्लू और शाम 6 से 8 बजे तक रात कुल्लू से मंडी की ट्रेफिक को एक तरफा खोला जाएगा।

    मंडी से कुल्लू के बीच भूस्खलन ने संकरा किया मार्ग

    मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन पर नौ मील व दवाडा सहित अन्य जगह भूस्खलन के कारण मार्ग संकरा हो गया है। इस कारण यहां लगातार जाम लग रहा है। बीते कल ही कई दिन बाद मार्ग बहाल हुआ है। 

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: भारी बारिश से बेहाल हिमाचल के लिए दो दिन और खतरा, तो क्या शिक्षण संस्थानों में फिर होगी छुट्टियां?

    ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाएगी पुलिस : एएसपी

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सचिन हिरेमठ ने बताया कि यह फैसला जाम की समस्या से निपटने के लिए लिया गया है। इस व्यवस्था से मार्ग पर ट्रैफिक की गति नियंत्रित होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना इस शेड्यूल के अनुसार ही बनाएं, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IIT Mandi के विशेषज्ञ ने बताई पहाड़ों में आपदा की वजह, तो क्या बरसात की तरह सर्दी भी दिखाएगी कड़े तेवर?