मंडी में सड़क से नदी में जा गिरी कार, बैंक मैनेजर की मौत; पानी में सीट बेल्ट न खुलने से नहीं निकल पाया बाहर
मंडी के पुलघराट के पास एक कार सुकेती खड्ड में गिर गई, जिससे बैंक मैनेजर मनीष भाटिया की मौके पर ...और पढ़ें

सुकेती खड्ड में गिरी कार और बैंक मैनेजर का फाइल फोटो
HighLights
मंडी में कार सुकेती खड्ड में गिरी, बैंक मैनेजर मृत।
सीट बेल्ट न खुलने से मनीष भाटिया की मौत हुई।
करसोग में भी कार पलटी, एक की मौत, दो घायल।
जागरण टीम, मंडी। हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के पुलघराट के पास एक गाड़ी सीधे सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार चालक बैंक मैनेजर 39 वर्षीय मनीष भाटिया पुत्र संतराम भाटिया निवासी सन्यार्ड, तहसील व जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर मनीष अपनी कार एचपी 33 एफ 9944 में नेरचौक की ओर जा रहे थे कि पुलघराट के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधी 200 मीटर खाई में पलटे खाकर सीधी सुकेती खड्ड में जा गिरी।
सीट बेल्ट न खुलने से नहीं निकल पाया बाहर
बताया जा रहा है कि सीट बेल्ट न खुलने के कारण घायल मनीष गाड़ी में ही फंस गया और नदी के पानी में डूब गया। जब तक लोगों ने उसे निकाला तो वह सांस नहीं ले पा रहा था मौके पर ही उसे गाड़ी निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी व बेटा रो-रोकर बेहाल
मनीष का एक नौ साल का बेटा है और उनकी पत्नी भी बैंक में ही नौकरी करती हैं। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बेटा रो-रोकर बेहाल हैं।
करसोग में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत व तीन घायल
उधर, करसोग उपमंडल में एक कार एचपी 30बी-0165 नंबर की कार माहूनाग के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मोहन सिंह निवासी मेहरन की मौत हो गई। वहीं विनीत और चुड़ामणी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
