यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आपदा में भी नहीं दिखा राजनीतिक शिष्टाचार, सड़क किनारे बात कर रहे थे Nadda, सामने से गुजर गया CM का काफिला, VIDEO
JP Nadda and CM Sukhu मंडी में बादल फटने से हुई तबाही के बाद जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री सुक्खू थुनाग में थे लेकिन दोनों के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई। जब ...और पढ़ें

HighLights
- सुक्खू व नड्डा दोनों आपदाग्रस्त नाचन व सराज हलके के दौरे पर थे
- आपदाग्रस्त थुनाग में दिखा सियासी टकराव
गगन सिंह ठाकुर, थुनाग । JP Nadda and CM Sukhu, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बादल फटने से मची तबाही के बाद बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डाऔर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोनों सराज में थे। लेकिन आपदा के बीच भी राजनीतिक शिष्टाचार नहीं दिखा।
थुनाग में उस समय एक असहज स्थिति बन गई जब जेपी नड्डा सड़क किनारे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे और उसी समय मुख्यमंत्री सुक्खू का काफिला कुछ फीट की दूरी पर सामने से गुजर गया। मुख्यमंत्री काफिला रोककर केंद्रीय मंत्री से नहीं मिले। दोनों नेता एक ही आपदाग्रस्त क्षेत्र में थे, लेकिन दोनों के बीच कोई संवाद व मुलाकात नहीं हुई। थुनाग में दोनों एक-दूसरे से कुछ फीट की दूरी पर थे, इस दौरान भी दोनों तरफ से कोई संवाद का प्रयास नहीं हुआ।
सड़क किनारे खड़े थे जेपी नड्डा और पास से गुजर गया सीएम sukhu का काफिला... नहीं हुई दोनों में बात pic.twitter.com/Gvu0sKARdb
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) July 9, 2025
इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में जोरदार चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि ऐसे कठिन समय में जब हजारों लोग प्रभावित हैं। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, तो नेताओं को राजनीति से ऊपर उठकर शिष्टाचार व एकजुटता दिखानी चाहिए थी।

जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर थुनाग में हुए नुकसान का जायजा लेते हुए।
नड्डा जहां आपदा प्रभावितों की सुध व भाजपा कार्यकर्ताओं से स्थिति की जानकारी ले रहे थे, वहीं कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री सुक्खू का काफिला बिना रुके निकल गया। दोनों नेताओं का एक ही दिन नाचन व सराज क्षेत्र में दौरा होना पहले से तय था, लेकिन आमने-सामने होते हुए भी संवाद न होना लोगों को चुभ गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Mandi Cloudburst: सराज पहुंचे CM बोले- हर आपदा प्रभावित को मिलेगा घर, जमीन को लेकर केंद्र के पाले में डाली गेंद
राजनीतिक विशलेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री सुक्खू को आपदा की इस घड़ी में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात करनी चाहिए थी। नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री भी हैं। मुख्यमंत्री को उनसे प्रदेश के लिए सहयोग मांगना चाहिए था।

जिला मंडी के थुनाग में आपदा पीड़ित को हौसला देते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा।
यह भी पढ़ें- Mandi Cloudburst: बाढ़ में बह गए लोगों के परिवार से मिले JP Nadda, विशेष राहत पैकेज पर भी कही बड़ी बात