मंडी की युवती से शादी का वादा कर समीर ने किया दुष्कर्म, गहने, कैश और बाइक लेकर हुआ फरार; एक महीने बाद आया पकड़ में
मंडी की युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने वाले समीर को कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

समीर ने शादी का वादा कर मंडी की युवती से दुष्कर्म किया। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप।
आरोपी समीर ने गहने, नकदी और बाइक भी चुराई।
कांगड़ा के थुरल से पुलिस ने आरोपी को दबोचा।
जागरण संवाददाता, मंडी। युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार किया है। युवक हिमाचल छोड़कर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ कर मंडी लाई है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपित की पहचान समीर पुत्र दिलशाद निवासी सरबट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
शादी का वादा कर किया दुष्कर्म
युवती ने आरोप लगाया था कि समीर ने उसके साथ शादी करने की बात कही थी। इसके बाद वह उसे मंडी लेकर आया और यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मोबाइल, बाइक, गहने व कैश भी ले गया
इसके बाद वह यहां से चला गया। साथ ही उसकी बाइक, मोबाइल और पैसे भी ले गया और उसे चंडीगढ़ छोड़ दिया। वह 70 हजार रुपये नकद और गहने भी ले गया। इसके बाद उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।
युवती के बयान के बाद हरकत में आई पुलिस
वहीं युवती ने मामले की शिकायत 29 अगस्त को पुलिस में की, लेकिन युवक को पकड़ा नहीं जा सका। गत दिनों युवती मंडी आई और इसके बाद उसके बयान का वीडियो प्रसारित हुआ। उसने कहा कि युवक का मोबाइल ऑन आने के बावजूद पुलिस उसका पता नहीं लगा पा रही है। इसके बाद पुलिस ने युवक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित को कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार किया है।
क्या कहते हैं एसपी मंडी
एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मामला मूल रूप से पुलिस थाना सिविल लाइन्स, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से प्राप्त जीरो एफआइआर के माध्यम से पुलिस थाना सदर मंडी में दर्ज हुआ था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।