Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Masjid Vivad: जेल रोड मस्जिद विवाद मामले में गोपाल कपूर से पूछताछ, मुस्लिम पक्ष देगा अदालती फैसले को चुनौती

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 08:23 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल के मंडी (Mandi Masjid Vivad) के जेल रोड मस्जिद के अवैध निर्माण के विरुद्ध आंदोलन की अगुआई करने वाले गोपाल कपूर से पुलिस ने पूछताछ की है। उनके ख ...और पढ़ें

    मंडी मस्जिद विवाद मामले में गोपाल कपूर से पूछताछ। फाइल फोटो
    मंडी मस्जिद विवाद मामले में गोपाल कपूर से पूछताछ। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी के जेल रोड मस्जिद के अवैध निर्माण के विरुद्ध आंदोलन की अगुआई करने वाले मंडी शहर के रहने वाले गोपाल कपूर से सदर थाना में करीब एक घंटे तक पूछताछ हुई। गुरुवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

    वह कई समर्थकों के साथ सदर थाना पहुंचे थे। उनके विरुद्ध इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने व तनाव पैदा करने के आरोप में तीन दिन पहले सदर थाना में मामला दर्ज किया था।

    पुलिस ने नोटिस जारी कर गोपाल कपूर को पूछताछ के लिए और अपना पक्ष रखने के लिए बुधवार को सदर थाना बुलाया था। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन व कंप्यूटर जब्त करने की तैयारी कर ली है।

    मुस्लिम पक्ष देगा आयुक्त न्यायालय के निर्णय को चुनौती

    नगर निगम आयुक्त न्यायालय के निर्णय को मुस्लिम पक्ष गुरुवार को प्रधान सचिव शहरी विकास के न्यायालय में चुनौती देगा। मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में भी स्थगनादेश के लिए याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है। आयुक्त न्यायालय ने अपने निर्णय में जेल रोड मस्जिद के अवैध निर्माण को हटाकर मुस्लिम पक्ष को 30 दिन के अंदर पुरानी स्थिति बहाल करने का आदेश दिया है।

    पंजीकरण अनिवार्य होने से अन्य राज्यों से यहां रह रहे कई लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। इनमें वे लोग शामिल हैं, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं।

    3000 से अधिक बाहरी लोगों का पंजीकरण

    मंडी जिले चार दिन में 3000 से अधिक बाहरी लोगों का पंजीकरण हो चुका है। करीब 4000 लोग पहले पंजीकृत थे। पंजीकरण करवाने के लिए थानों व चौकियों में सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अधिकतर प्रवासियों के आधार कार्ड में जन्मतिथि पहली जनवरी ही अंकित है।