Mandi landslide: सुंदरनगर लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या हुई 7, राहत और बचाव कार्य जारी
मंडी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सात लोगों की दुखद मौत हो गई जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। सुंदरनगर के जंगमबाग में हुए इस हाद ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में मंगलवार शाम को हुए पहाड़ दरकने से हुए भयंकर हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, भारती, सुरेंद्र कौर, किरत, शांति देवी व प्रकाश चंद शर्मा और टाटा सूमो चालक राहुल निवासी खतरवाड़ी सुंदरनगर के रूप में हुई है।
मलबे की चपेट में आई एक टाटा सूमो गाड़ी की खिड़की नाले में दिखी है। भारी वर्षा के बीच राहत व बचाव कार्य जारी है। मलबा हटा लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। टाटा सूमो चालक राहुल नाचन क्षेत्र के खतरवाड़ी का रहने वाला है। सूमो में राहुल अकेला था या साथ में कोई और भी था। बचाव दल इसका पता लगाने का प्रयास कर रहा है।
हादसे में जान गवाने वाले राहुल कांग्रेस नेता थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोसेट किया हैं।
उन्होंने लिखा, ''मंडी ज़िला के जंगमबाग भूस्खलन हादसे में युवा कांग्रेस के कर्मठ नेता एवं नौजवान साथी राहुल मंडयाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। राहुल का इस तरह असमय बिछड़ जाना कांग्रेस परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति दें। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।''
.jpg)
मंडी ज़िला के जंगमबाग भूस्खलन हादसे में युवा कांग्रेस के कर्मठ नेता एवं नौजवान साथी राहुल मंडयाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) September 3, 2025
राहुल का इस तरह असमय बिछड़ जाना कांग्रेस परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति… pic.twitter.com/SCjMzCJQHO
मंगलवार शाम छह बजे शुरू हुआ राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है। प्रशासन ने मौके पर जेसीबी तैनात की हैं। स्थानीय लोग भी प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल के साथ मलबा हटाने में सहयोग कर रहे हैं।
खबरें और भी
मलबे से निकाले गए शव
अब तक छह शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। छठे मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर प्रकाश चंद शर्मा निवासी डढ़याल के रूप में हुई है। वह स्कूटी पर जा रहा था। पहाड़ी दरकने से मलबे की चपेट में आ गया था। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
लगातार बारिश और भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने मंडी जिले के सभी उपमंडलों में मंगलवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया। हालांकि, सदर उपमंडल के स्कूलों को इस आदेश से बाहर रखा गया है।
जोगेंद्रनगर उपमंडल के नेर घरवासड़ा क्षेत्र में मंगलवार आधी रात को भूस्खलन हुआ, जिससे 15 घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। खतरे की आशंका को देखते हुए इन घरों को खाली करवाया गया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

(बचाव कार्य में लगे राहतकर्मी)
कीरतपुर मनाली फोरलेन बंद, 3000 ट्रक फंसे
लगातार भारी बारिश के कारण कीरतपुर-मनाली फोरलेन पिछले चार दिनों से बाधित है। जगह-जगह मलबा गिरने और सड़क धंसने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति यह है कि करीब 3000 से अधिक ट्रक रास्ते में फंसे हुए हैं। इससे ट्रक चालकों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।