Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi News: जयराम ठाकुर ने हिमाचल के हालातों पर की चर्चा, कहा- लोगों को मदद देने में विफल हो रही प्रदेश सरकार

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 03:25 PM (IST)

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमालच के हालातों पर बातचीत की है। उन्‍होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से ...और पढ़ें

    जयराम ठाकुर ने हिमाचल के हालातों पर की चर्चा, कहा- लोगों को मदद देने में विफल हो रही प्रदेश सरकार
    जयराम ठाकुर ने हिमाचल के हालातों पर की चर्चा, कहा- लोगों को मदद देने में विफल हो रही प्रदेश सरकार

    मंडी, जागरण संवाददाता: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में पत्रकार वार्ता में हिमाचल के हालातों को लेकर बात की है। उन्‍होंने सुक्‍खू सरकार पर वार करते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग देने का प्रयास कर रही है। 100 वर्षों में आजतक इतनी बड़ी तबाही नहीं देखी गई है। 335 लोगों की मौत हुई है। यह आपदा दिल दहलाने वाली। लोगों ने अपने तो खोए ही जिंदगी भर की जमा पूंजी भी चली गई। उन्‍होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है।

    गडकरी ने 400 करोड़ सीआरएफ में दिए

    केंद्र से ज्यादा से ज्यादा मदद लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय से भी प्रदेश में पैसे दिए गए हैं। वहीं गडकरी ने 400 करोड़ सीआरएफ में दिए। रेस्क्यू करने के लिए सेना एनडीआरएफ व वायु सेना भेजी गई है। मंडी में 3000 लोगों की जान बचाई गई है। वहीं अगर प्रदेश सराकर की बात की जाए तो प्रदेश में राहत शिविरों में उचित व्यवस्था भी नहीं है। प्रदेश सरकार को अन्य लोगों को बचाने के लिए पुख्ता कदम उठाने चाहिए।

    लोगों की सुरक्षा के लिए कोई काम नहीं कर रही प्रदेश सरकार

    प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं कर रही है। शिमला के कृष्णा नगर में लोगों में पेड़ को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब पेड़ काटे जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली पानी व दूरसंचार सेवा नहीं। कोई अतिरिक्त स्टाफ की भी व्यवस्था नहीं है।

    सत्ता पक्ष राजनीति कर रहा

    विपक्ष नहीं सत्ता पक्ष राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह एक लाख की घोषणा मंच से कर रहें है । राहत राशि 10000 से 15000 मिल रही है। केंद्र ने कोविड में हजारों लोगों को सुरक्षित ठहराया था। त‍ब तो ऐसी स्थिति नहीं बनी थी। वहीं इस आपदा में भाजपा लोगों के साथ खड़ी है। भाजपा के सभी विधायक मुख्यमंत्री राहत कोष में एक एक माह का वेतन देंगे।

    खबरें और भी

    लोगों को जमीन प्रदान करनी चाहिए

    प्रदेश सरकार को लोगों को जमीन प्रदान करनी चाहिए। जिससे वह अपना घर बना सकेंगे। शंकर सिंह के सवाल पूछे जाने पर जयराम बोले कि किसी को अधिकार नहीं सड़क पर खड़े जनप्रतिनिधि को गाली दें। शंकर सिंह के बारे में प्रदेश की जनता जानती है। कानून न मानना शंकर सिंह की आदत है।

    साथ ही उन्‍होंने विधायक विनोद कुमार की भी बात कही उन्‍होंने कहा कि विधायक का गुस्सा क्षणिक था। वह लोगों को राहत न मिलने से आहत थे। प्रदेश सरकार ने राज्य को आपदा ग्रसित घोषित कर दिया प्रविधान कोई नहीं किया है। धर्मपुर व सरकाघाट में मुख्यमंत्री प्रभावित लोगों से मिले भी नहीं हैं। वहीं सांसद राहत कार्यों में लगे हैं। प्रोटोकॉल का ध्यान रखना मुख्यातिथि का दायित्व है।