विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर ब्रेसलेट राखियां बनीं बहनों की पहली पसंद, चांदी की राखी का भी खूब ट्रेंड; कीमत भी नहीं ज्यादा

By Sakshi Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 26 Aug 2026 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 11:19 AM (IST)

रक्षाबंधन पर्व पर मंडी के बाजारों में रौनक लौट आई है, जहां ब्रेसलेट राखियां बहनों की पहली पसंद बनी हुई ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व को लेकर मंडी में सजी दुकान। जागरण

रक्षाबंधन पर्व को लेकर मंडी में सजी दुकान। जागरण

HighLights

  1. मंडी में रक्षाबंधन पर ब्रेसलेट राखियां बनीं पहली पसंद।

  2. भाई त्योहार के बाद भी पहन सकते हैं ये स्टाइलिश राखियां।

  3. ईको-फ्रेंडली और हस्तनिर्मित राखियों की भी बढ़ी मांग।

साक्षी ठाकुर, मंडी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर बाजारों में रौनक लौट आई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार पर दुकानें नए डिजाइन और वैरायटी की राखियों से सज गई हैं। ग्राहकों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बाजारों में सामान्य राखियों की शुरुआती कीमत 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है। 

इस वर्ष बहनों के बीच ब्रेसलेट राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 500 रुपये तक की रेंज में बिकने वाली यह आधुनिक और स्टाइलिश राखियां इसलिए भी पसंद की जा रही हैं, क्योंकि इन्हें भाई त्योहार के बाद भी पहन सकते हैं। 

चांदी की राखी की भी डिमांड

इसके अलावा, परंपरा और शुभता के प्रतीक के रूप में चांदी की राखियों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। छोटे बच्चों को लुभाने के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। राखियों की खरीदारी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और वोकल फार लोकल का असर साफ दिख रहा है। महिलाएं बड़े पैमाने पर ईकोफ्रेंडली और हस्तनिर्मित राखियां खरीद रही हैं। इससे स्थानीय हथकरघा शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के हुनर को सीधा प्रोत्साहन मिल रहा है।

क्या कहते हैं दुकानदार 

दुकानदार राजवी ने बताया कि पिछले साल अत्यधिक बरसात के चलते राखी का व्यापार काफी प्रभावित हुआ था, लेकिन इस बार ग्राहकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है। हाथ से बनी राखियों की विशेष मांग है। वहीं, व्यापारी रणजीत ने मुख्य पर्व तक अच्छा व्यापार की उम्मीद जताई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए एक राखी की खरीद पर एक मुफ्त का आफर भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार चीनी के बढ़ते दाम से देगी राहत, 35,600 क्विंटल का विशेष ऑर्डर किया; जमाखोरी पर उड़नदस्ते सक्रिय