विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी में कार से उतरते ही महिला पर पहाड़ से गिरी चट्टान, बच्चे को शौच करवाने के लिए रोकी थी गाड़ी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 01 Jul 2026 12:37 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:54 PM (IST)

मंडी में भारी बारिश के बीच एक महिला पर पहाड़ से चट्टान गिरने से उसकी मौत हो गई। नालागढ़ की ...और पढ़ें

मंडी के औट में कार से निकलते ही महिला पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। (फोटो एआई से बनाया गया है)

मंडी के औट में कार से निकलते ही महिला पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। (फोटो एआई से बनाया गया है)

HighLights

  1. मंडी में भारी बारिश के दौरान चट्टान गिरने से महिला की मौत।

  2. नालागढ़ की महिला मनाली जाते समय औट के पास हुई दुर्घटना।

  3. जिले में भारी वर्षा से 28 सड़कें बाधित, पुलिस ने दी चेतावनी।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश में मानसून की पहली वर्षा ही आफत लाई है। बुधवार सुबह भारी वर्षा के बीच नालागढ़ की एक महिला पर पहाड़ी से चट्टान गिरने से उसकी मौत हो गई। महिला नालागढ़ की रहने वाली थी और मनाली की ओर जा रही थी। वह औट के शनि मंदिर के पास बाहर उतरी थी, इसी दौरान पहाड़ी से गिरा भारी चट्टाननुमा पत्थर सीधा महिला के सिर से टकराया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। साथ में मौजूद स्वजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।

नालागढ़ से मणिकर्ण जा रही थी महिला

38 वर्षीय सुखबीर कौर पत्नी जसविंदर सिंह, निवासी गांव गुरुवाला करसौली, डाकघर कालीबाड़ी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हिप्र) अपने पति एवं बच्चे के साथ निजी वाहन में नालागढ़ से मणिकर्ण की ओर जा रही थीं।

बच्चे को शौच करवाने निकली थी महिला

प्रारंभिक जांच के अनुसार, जब उनका वाहन संदली मोड़ स्थित शनि मंदिर के समीप रुका, तो महिला अपने बच्चे को शौच करवाने के लिए वाहन से बाहर उतरी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक पत्थर गिरकर उनके सिर पर आ लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। उन्हें तत्काल उपचार हेतु नगवाई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है।

28 सड़कें बाधित

बुधवार सुबह से जारी तेज वर्षा के कारण मंडी जिला में 28 सड़कें बाधित हो गई हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग के थलौट डिविजन में 17, गोहर में 2 और सराज में नौ सड़कें बंद हैं। पंडोह के पास बाखली के नीचे से बनाया गया अस्थायी मार्ग भी कीचड़ से भर गए हैं, जिसे कुकलाह सहित 14 पंचायतों के लोगों को आवागमन में समस्या आ रही है।

पर्यटकों को हिदायत

उधर, पुलिस ने भी मनाली की ओर आ जा रहे वाहन चालकों से मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए सफर करने की हिदायत दी है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून की पहली बारिश लाई आफत: मंडी में चट्टान गिरने से महिला की मौत, ऊना में जलभराव; टांडा में खतरे में भवन


यह भी पढ़ें: मनाली-लेह हाईवे पर आ गई बाढ़, सैकड़ों पर्यटक फंसे, लाहुल-स्पीति प्रशासन ने टूरिस्ट के लिए जारी की एडवायजरी