Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी में नवनिर्वाचित पंचायत उपप्रधान पर टीचर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, तस्वीरों के फ्लैक्स बनाने की दी धमकी

    By Kulbhushan Chabba Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 28 Jun 2026 03:11 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक नवनिर्वाचित पंचायत उपप्रधान पर शिक्षिका ने दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नवनिर्वाचित उपप्रधान पर शिक्षिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया।

    2. आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने की धमकी दी।

    3. पति और बेटे को जान से मारने की धमकी भी मिली।

    संवाद सहयोगी, सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस थाना बीएसएल कालोनी के तहत रोहांडा पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान पर एक शिक्षिका ने दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता को बदनाम करने के लिए उसकी तस्वीरों के फ्लैक्स बनवाने और उसके पति व बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है।

    ऐसे में अब आरोपित से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उप-प्रधान जितेन्द्र कुमार को पिछले दो साल से जानती थी। 

    जबरन कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया

    आरोपित जितेन्द्र कुमार उसे बार-बार फोन कर परेशान करने लगा। जब उन्होंने उसका फोन उठाना बंद कर दिया तो वह उसे धमकियां देने लगा। 27 मई को आरोपित जबरन उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

    तस्वीरों के फ्लैक्स बनवाने की धमकी

    शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित अब उसका लगातार पीछा करता है और सार्वजनिक रूप से अभद्र शब्दों का प्रयोग कर गालियां देता है। वह धमका रहा है कि वह उसकी तस्वीरों के फ्लैक्स बनवाकर उसे समाज में बदनाम कर देगा। उसने उसके पति और बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी है। जिससे डरा सहमा परिवार मानसिक तौर पर बेहद परेशान है।

    क्या कहते हैं एसपी मंडी

    पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले को विशेष रिपोर्ट की श्रेणी में रखा है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़ी यूपी के पर्यटक की चालाकी, नंबर प्लेट ढकने पर कार का किया 3000 रुपये का चालान 

    खबरें और भी