मंडी सेरी मंच में होली पर विवाद थमा, प्रशासन ने शर्तों के साथ दी अनुमति; ट्रैफिक रहेगा बंद... शराब पी तो खैर नहीं
मंडी के सेरी मंच पर होने वाले होली उत्सव को लेकर विवाद समाप्त हो गया है। प्रशासन ने आयोजकों को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दे दी है। अब सोमवार को होली का ...और पढ़ें

मंडी सेरी मंच पर इस बार शर्तों के साथ होली पर्व मनाने की अनुमति मिली है। जागरण आर्काइव
HighLights
सेरी मंच होली उत्सव को प्रशासन ने दी अनुमति।
लड़के-लड़कियों के लिए अलग प्रवेश और सेक्शन।
शराब पीने, हुड़दंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सेरी मंच पर होने वाले होली उत्सव को लेकर विवाद थम गया है। प्रशासन ने आयोजकों को शर्तों के साथ अनुमति दे दी है। अब सोमवार को होली पर सेरी मंच पर धमाल मचेगा। आयोजन को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन के साथ हुई बैठक के बाद थम गया।
नियम किए तय
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को नियमों के अनुसार ही आयोजकों को व्यवस्था करनी होगी। इस बार लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग सेक्शन बनेंगे और आयोजन का समय 10.30 बजे से डेढ़ बजे तक का होगा। प्रशासन ने 3500 लोगों की शर्त को हटा दिया है।
क्यूआरटी भी रहेगी स्टैंड बाई
उपायुक्त के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया है कि इस बार लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। इनका प्रवेश भी अलग-अलग रास्तों से होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मचारी 25 से 30 तो तैनात रहेंगे और आवश्यक हुआ तो क्यूआरटी भी तैनात होगी।
शराब पीने पर रोक, यातायात रहेगा बंद
शराब पीना, हुड़दंग करना और शराब पीकर गाड़ी चलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सेरी मंच के आस पास डेढ़ बजे तक यातायात भी बंद कर दिया जाएगा।
क्या कहते हैं आयोजक
आयोजक धर्मेंद्र राणा ने बताया कि प्रशासन की ओर से दी गई शर्तों पर शनिवार को हुई बैठक में हमारी ओर से अपना पक्ष रखा गया है। प्रशासन ने हमारी बात सुनी है और अब आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान सख्ती रहेगी।
खबरें और भी
अलग-अलग जगहों से मिलेगी सेरी मंच पर एंट्री
होली में आने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए चौहाटा की ओर से शहर के लोगों और परिवारों को प्रवेश मिलेगा, जबकि महामृत्युंजय की ओर से बाहर से आने वाले लोगों को प्रवेश मिलेगा।