Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Pradesh Rain: चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन शुरू, प्रशासन पूरी तरह तैयार

    By hans raj sainiEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 05:30 AM (IST)

    Himachal Pradesh चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फंसे पर्यटकों की वहीं पर टेंट में रहने की व्यवस्था की ...और पढ़ें

    लाहुल के चंद्रताल और तेलिंग में फंसे 480 पर्यटक, 140 निकाले गए।
    लाहुल के चंद्रताल और तेलिंग में फंसे 480 पर्यटक, 140 निकाले गए।

    HighLights

    1. भारी वर्षा से चंद्रताल में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कत।
    2. प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर की खाने व पानी की व्यवस्था।
    3. अटल टनल रोहतांग बंद, कुल्लू मनाली से संपर्क कटा, काजा, उदयपुर व केलंग में मोबाइल सेवाएं ठप।

    जागरण टीम, मंडी/कुल्लू: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के चंद्रताल और तेलिंग में 480 पर्यटक फंस गए हैं। सिस्सू के नजदीक तेलिंग व पागल नाले में फंसे 180 पर्यटकों व स्थानीय लोगों में से 140 को निकाल लिया गया है। 40 ट्रक चालकों ने वहीं रहने की बात कही है। उन्हें राशन व अन्य सामग्री उपलब्ध करवा दी है।

    निकाले गए 100 लोगों को जिला प्रशासन सिस्सू लाया है। उन्हें महिला मंडलों, स्थानीय संगठनों द्वारा होमस्टे व होटलों में ठहराया गया है। 40 लोग पैदल ही अटल टनल रोहतांग की तरफ रवाना हो गए हैं।

    चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को रेस्क्यू करने के लिए आज सुबह 5 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पहली टीम मशीनरी के साथ losar से chandertal के लिए रवाना हुई है जबकि दूसरी टीम काजा से एडीसी राहुल जैन की अध्यक्षता में रवाना हुई है। करीब 40 लोगों का रेस्क्यू दल जिसमें पंगमो और लोसर गांव के युवा के अलावा स्पीति के अन्य गांव से युवा शामिल हैं।

    भारी बारिश रेस्क्यू में बन रही बाधा

    पर्यटकों को भारी वर्षा बचाने में बाधा बनी हुई है। चंद्रताल में फंसे इन पर्यटकों की वहीं पर टेंट में रहने की व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी देर रात टीम के साथ चंद्रताल पहुंचे। पर्यटकों के लिए खाने और पानी आदि की व्यवस्था की। फिलहाल सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

    इन पर्यटकों को लोगों के घरों व टेंट आदि में ठहराया गया है। मोबाइल नेटवर्क बंद होने से पर्यटकों से सेटेलाइट फोन के माध्यम से प्रशासन संपर्क बनाए हुए है।

    आज कुंजुम टॉप से चार किलोमीटर पीछे से चंदरताल की और रोड खोला जाएगा। करीब 30किलोमीटर से अधिक की सड़क बर्फ से बाधित पड़ी हुई है। स्पीति प्रशासन, आईटीबीपी, बीआरओ और पुलिस की सदस्य भी रेस्क्यू दल में शामिल है ।

    खबरें और भी

    स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां होने से बड़ी संख्या में प्रदेश और अन्य राज्यों से पर्यटक लाहौल स्पीति घूमने आए थे। काजा और उदयपुर क्षेत्र में भी कई पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है। मोबाइल फोन नेटवर्क ठप होने की वजह से वहां के प्रशासन से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

    अटल टनल रोहतांग के दोनों ओर भूस्खलन होने की वजह से जिला मुख्यालय केलंग का कुल्लू-मनाली से रविवार से संपर्क कटा हुआ है। सिस्सू से केलंग मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वर्षा से मार्ग बहाल करने में दिक्कत आ रही है। जिले के अधिकतर मार्गों पर भूस्खलन से यातायात बाधित है।

    केरल के 16 इंटर्न कसोल में सुरक्षित, श्रीखंड से निकाले 600 लोग

    पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल के अनुसार शनिवार को ट्रैकिंग पर गए केरल के त्रिशूर मेडिकल कालेज के 16 इंटर्न सुरक्षित हैं। उन्हें होटल में ठहराया गया है। श्रीखंड यात्रा पर गए 600 लोगों को यात्रा मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों से सुरक्षित निकाल लिया गया है। कुल 1200 से अधिक लोगों को बचाया गया है। इन्हें बसों व निजी वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। तेलिंग व पागल नाले में फंसे 140 लोगों को भी निकाला गया है।

    लाहौल स्पीति उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि,  चंद्रताल में फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं। उनके रहने व खाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की है। पर्यटकों के पास खाने पीने की पर्याप्त सामग्री है। इन पर्यटकों को मंगलवार को सुबह मौसम साफ होते ही निकाला जाएगा।

    इनमें 225 पुरुष व 75 महिलाएं हैं। इनमें 35 लोग हिमाचल व 262 अन्य राज्यों से हैं। तीन विदेशी नागरिक हैं जिनमें दो आयरलैंड व एक यूएसए से है। तेलिंग में अब 40 ट्रक चालक ही बचे हैं। शेष 140 लोगों को निकाल लिया गया है।