यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Pradesh News: कीरतपुर मनाली फोरलेन पर दरका पहाड़, सैकड़ों वाहन फंसे
अटारी अमृतसर समीरपुर धर्मपुर लेह मार्ग की कटिंग की वजह से कीरतपुर मनाली फोरलेन (Kiratpur Manali Four Lane) पर पुल घराट में पहाड़ दरक गया। इसके बाद याता ...और पढ़ें

HighLights
- कीरतपुर मनाली फोरलेन पर दरका पहाड़
- रास्ता अवरुद्ध होने से सैकड़ों वाहन फंसे
- प्रशासन ने भेजी मशीनरी, मार्ग खुलने में लग सकता समय
जागरण संवाददाता, मंडी। कीरतपुर मनाली फोरलेन पर पुल घराट में पहाड़ दरक गया। इसके बाद यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इस कारण सैकड़ों वाहन रास्ता अवरुद्ध होने के कारण फंसे रहे। वहीं, वैकल्पिक मार्ग पर सुकेती खड्ड का जलस्तर लोगों के लिए बाधा बन रहा है। हालांकि, प्रशासन ने मशीनरी को भेजा है। प्रशासन ने रास्ते को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि, जाम की स्थिति होने के कारण मार्ग क्लियर होने में काफी समय लग सकता है।