विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी-पठानकोट फोरलेन: 545 करोड़ से बने नारला से बिजणी हाईवे पर दौड़े वाहन, 20 मिनट में होगा 19 KM सफर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 12:01 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 03:57 PM (IST)

545 करोड़ की लागत से बना 19 किलोमीटर लंबा नारला-बिजणी सुपर हाईवे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है, ...और पढ़ें

मंडी में नारला से बिजणी हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है।

मंडी में नारला से बिजणी हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है।

HighLights

  1. 545 करोड़ की लागत से बना नारला-बिजणी सुपर हाईवे बहाल।

  2. मंडी से नारला का सफर अब 20-25 मिनट में पूरा।

  3. चार पुल तैयार, द्रंग पुल का नया डिजाइन बनेगा।

जागरण संवाददाता, मंडी। दिवाली से पहले मंडीवासियों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से राहत मिली है। 545 करोड़ की लागत से बने 19 किलोमीटर लंबे नारला-बिजणी सुपर हाईवे को प्राधिकरण ने बहाल कर दिया है। अब मंडी से नारला पहुंचने के लिए 20 से 25 मिनट ही लगेंगे। पहले मैगल पुल बहाल न होने के कारण इसे पूरी तरह से नहीं खोला गया था और बाद में बरसात में पुलों के मरम्मत कार्य के कारण बंद रखा गया था।

पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बने इस 19 किलोमीटर के लंबे मार्ग के बहाल होने से अब यात्रियों को किसी तरह के जाम की समस्या नहीं उठानी पड़ेगी। 

टांडू से नारला तक ही था बहाल

बरसात के बाद इसे टांडू से नारला तक बहाल किया गया था। टांडू से आगे पुराने मार्ग से ही वाहन चालकों को मंडी पहुंचना पड़ रहा था, जहां सड़क खराब होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। त्योहारों के समय में मार्ग बहाल होने से स्थानीय कारोबारियों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों को आवागमन में बहुत सुलभता मिलेगी।

चार पुल बनकर तैयार, द्रंग पुल का नए सिरे से बनेगा डिजाइन

इस पूरे सुपर हाईवे में बने पांच पुलों में से चार पुल पूरी तरह से बहाल हो गए हैं, केवल द्रंग के पुल को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके लिए गाबर कंस्ट्रक्शन कंपनी डिजाइन तैयार करवा रही है। बरसात के दिनों में यहां पर जमीन धंसने के कारण यह पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे।

सफर होगा आसान और सुरक्षित

इस मार्ग के खुलने से पठानकोट और कुल्लू-मनाली की ओर आने-जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को भी बड़ी राहत मिलेगी। एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाईवे पर आवश्यक संकेत बोर्ड और क्रैश बैरियर लगाए गए हैं। लोगों ने इस सुपर हाईवे की बहाली को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम बताया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

डॉबर कंस्ट्रक्शन कंपनी डीजीएम सिद्धार्थ ने बताया कि मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरे हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: 1500 रुपये में बनेगा शिमला फोरलेन का टोल पास, 20 KM के दायरे में आने वालों को राहत; मटौर में हाईवे बंद रहेगा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।