Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: अगले 5 दिन तक पुलघराट के पास एनएच-21 पांच घंटे के लिए रहेगा बंद, इन रास्तों से होकर जाएंगी गाड़ियां

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 05:18 PM (IST)

    मंडी जिले में पुलघराट के पास एनएच-21 पर मंगलवार से आगामी पांच दिन तक रात 12 से सुबह पांच बजे यातायात को रोका जाएगा। एनएच-70 और एनएच-21 को मिलाए जाएंगे ...और पढ़ें

    Himachal News: पुलघराट के पास एनएच पांच घंटे बंद, रहेगी वन-वे व्यवस्था। फाइल फोटो
    Himachal News: पुलघराट के पास एनएच पांच घंटे बंद, रहेगी वन-वे व्यवस्था। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आगामी पांच दिन तक रात 12 से सुबह पांच बजे तक यातायात बंद।
    2. आगामी पांच दिन तक यातायात रहेगा वन-वे।

    जागरण संवाददाता, मंडी। (Himachal Hindi News) पंडोह के बाद अब मंडी शहर के पुलघराट के पास भी एनएच-21 पर यातायात पांच घंटे के लिए बंद किया जाएगा। आगामी पांच दिन तक मंडी से पुलघराट (Pulgharat News) की ओर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। मंडी से कोटली व धर्मपुर होकर हमीरपुर के लिए बन रहे एनएच-70 व एनएच-21 का जंक्शन पुलघराट के पास बनेगा।

    आगामी पांच दिन तक रात 12 से सुबह पांच बजे तक यातायात बंद

    यहां कटिंग के कार्य के कारण मंगलवार से आगामी पांच दिन तक रात 12 से सुबह पांच बजे तक यातायात रोका जाएगा। मिनिस्ट्ररी आफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे (मोर्थ) की ओर से एनएच-70 का निर्माण किया जा रहा है। पुलघराट के पास एनएच-70 एनएच-21 के साथ जोड़ा जाएगा।

    आगामी पांच दिन तक यातायात रहेगा वन-वे

    इसके लिए 50 फीट पहाड़ी की कटाई के बाद यहां जंक्शन का निर्माण होगा। पहाड़ी की कटाई कर रही गाबर कंपनी ने प्रशासन से इस स्थान पर यातायात रोकने का आग्रह किया था। जिला प्रशासन ने मंगलवार से आगामी पांच दिन तक रात 12 से सुबह पांच बजे तक यातायात रोकने का निर्णय लिया है। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। आगामी पांच दिन तक यातायात वन-वे रहेगा।

    यह भी पढे़ं: Himachal Farmers: हिमाचल में किसानों के लिए कहर बनकर बरस रहे ओले, गेहूं-जौ समेत आलू की फसल बर्बाद

    यहां से जाएंगे वाहन

    आगामी पांच दिन वाहन मंडी से सब्जी मंडी मलोरी, बहना, नागचला की तरफ से गुजरेंगे। इस सड़क से मल्टी एक्सल व भारी वाहन नहीं गुजर सकते हैं। इसलिए मल्टी एक्सल, लग्जरी बसों व ट्रकों को मंडी शहर से रात्रि 12 बजे से पहले या सुबह पांच बजे के बाद ही निकालने दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    छठे दिन से एनएच-21 पर एकतरफा ट्रैफिक चलेगा। मल्टी एक्सल भारी वाहनों के लिए भी कोई रुकावट नहीं रहेगी।पुलघराट के पास पहाड़ की कटाई के कारण मंगलवार रात 12 से सुबह पांच बजे तक यातायात रोका जाएगा। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। -सागर चंद्र शर्मा, एएसपी मंडी।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के मूल अलाइनमेंट में किए बदलाव की हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, इस दिन होगी अगली सुनवाई