विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Mandi: 'मुस्लिम लॉ के बहाने शरिया को बढ़ावा देती है कांग्रेस...', UCC का जिक्र कर विपक्ष पर जमकर बरसे मोदी

Published: Fri, 24 May 2024 04:19 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान हिमाचल दौरे पर हैं। नाहन के बाद पीएम मोदी ने मंडी में रैली की। उन्होंने ...और पढ़ें

PM Modi in Mandi: 'मुस्लिम लॉ के बहाने शरिया को बढ़ावा देती है कांग्रेस
PM Modi in Mandi: 'मुस्लिम लॉ के बहाने शरिया को बढ़ावा देती है कांग्रेस

HighLights

  1. कंगना हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है: पीएम मोदी
  2. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस दलाई लामा जी का नाम लेने से भी डरती थी
  3. पीएम ने कहा- मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है

डिजिटल डेस्क, मंडी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल दौरे पर हैं। नाहन में जनसभा के बाद उन्होंने मंडी में लोगों को संबोधित (PM Modi in Mandi) किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बहन कंगना को आप जिताएंगे तो वह आपकी आवाज बनेंगी।

कंगना विकास के लिए वह खुद को खपा देंगी। कंगना हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी अपनी बेटियों को खूब पढ़ाएं और खूब आगे बढ़ने दें।

दलाई लामा का नाम लेने से डरती है कांग्रेस: पीएम मोदी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल में बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थान हैं। कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा जी का नाम लेने से भी डरती थी। मेरी तो दलाई लामा जी से अक्सर बात होती है। वो हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता हैं। भारत, बुद्ध का देश है... और मोदी सरकार ने जोर शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार प्रसार किया है।

समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया

समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है। भारत का नागरिक भले ही वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो, बौद्ध हों, उनके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिए। लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। इसलिए इसे रोकना जरूरी है। हिमाचल को कांग्रेस के शिकंजे से निकालने के लिए मुझे आपका साथ चाहिए। मैं हिमाचल की जनता से आग्रह करूंगा कि यहां विधानसभा उप-चुनाव में भी सभी 6 सीटें भाजपा को जिताएं, हिमाचल के भविष्य सुनिश्चित करें।

कांग्रेस ने कंगना के लिए जो कहा वो मंडी का अपमान

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस उसी दकियानूसी सोच में डूबी हुई है। आपने देखा है कि अपने दम पर सफलता हासिल करने वाली बेटियों को कांग्रेस क्या बोलती है? कांग्रेस ने मंडी का नाम लेकर कंगना जी के लिए जो भद्दी बातें कही हैं, वो मंडी का अपमान है, छोटी काशी का अपमान है, हिमाचल का अपमान है, हिमाचल की हर बेटी का अपमान है।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Himachal: 'तालाबाज सरकार ने भर्ती आयोग पर लगा दिया ताला..', हिमाचल में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।