विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उनका लोगों से संपर्क नहीं...', कंगना का मंडी दौरा न करने पर BJP में रार, जयराम ठाकुर ने कह दी बड़ी बात

Published: Sat, 05 Jul 2025 12:46 PM (IST)

मंडी जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोग सांसद कंगना रनौत का इंतजार कर रहे हैं। कंगना ने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

कंगना का मंडी दौरा न करने पर BJP में रार (File Photo)
कंगना का मंडी दौरा न करने पर BJP में रार (File Photo)

जागरण संवाददाता, मंडी। Himachal Disaster News: मंडी जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सब किसी न किसी तरह लोगों की मदद में लगे हैं। सांसद कंगना की अनुपस्थिति पर भी चर्चा शुरू हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों के लोग के चार दिन से सांसद का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेसी भी भाजपा नेताओं से पूछ रहे हैं कि दु:ख की इस घड़ी में खुद को मंडी की डाकिया कहने वाली कहां हैं।

संसदीय चुनाव के दौरान कंगना ने कहा था कि वह मंडी के लोगों के मुद्दों को केंद्र के समक्ष उठाने के लिए डाकिया की तरह काम करेंगी। इसी बीच सांसद कंगना रनौत ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाएं हिमाचल के लोगों के लिए त्रासदी बनती जा रही हैं। यह स्थिति दिल तोड़ने वाली है।

उन्होंने सराज व अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने की कोशिश की, लेकिन सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित होने के कारण उन्हें रोका गया। उन्होंने लिखा कि नेता विपक्ष एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने उन्हें सलाह दी है कि जब तक संपर्क मार्ग पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाते। लोगों तक सुरक्षित रूप से पहुंचा नहीं जा सकता, तब तक उन्हें प्रतीक्षा करनी चाहिए।

कंगना को लेकर बोले जयराम ठाकुर

जिला प्रशासन ने मौसम का अलर्ट जारी है। वह प्रशासन व संबंधित एजेंसियों से अनुमति की प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया, हालात सामान्य होंगे व उन्हें अनुमति मिलेगी, प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का हाल जानेंगी।

वीरवार को पत्रकारों से कंगना के आपदा प्रभावितों से दूर रहने के प्रश्न पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। हमने अपने लोगों के साथ जीना मरना है, जिनका लोगों के साथ सीधा कोई संपर्क नहीं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा।

जयराम ठाकुर बहुत गुस्से में, बात करें कंगना: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कंगना रनौत पर भी तंज कसा और कहा कि जल्द ही कंगना रनौत को जयराम ठाकुर से बात कर यहां आना चाहिए। जयराम ठाकुर बहुत गुस्से में हैं। रोपवे के लिए पैसा आने वाला है। आपदा में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।