Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi News: भूस्खलन से सराज की तीन पंचायतों में बिगड़े हालात, NDRF की मदद से 50 लोगों को किया रेस्क्यू

    By hans raj sainiEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 08:10 PM (GMT+05:30)

    बादल फटने और भूस्खलन से खोलानाल कुकलाहजैंशला व कशौड़ पंचायत में भारी नुकसान हुआ था। मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई थी दो लोग अभी लापता हैं। ...और पढ़ें

    सराज विधानसभा क्षेत्र में NDRF की मदद से 50 लोगों को किया रेस्क्यू
    सराज विधानसभा क्षेत्र में NDRF की मदद से 50 लोगों को किया रेस्क्यू

    मंडी, जागरण संवाददाता: सराज विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतों खोलानाल, कुकलाह और कशौड़ में भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। खोलानाल पंचायत के कई गांव रहने के काबिल नहीं रहे हैं। प्रशासन ने यहां 45 परिवारों के 50 लोगों को शिफ्ट किया है। फंसे लोगों को एनडीआरएफ और पुलिस की मदद से रैंसनाला तक लाया गया। यहां से कुल्लू डिपो की दो बसों में उन्हें नगवाईं पहुंचाया गया।

    प्रशासन की ओर से सभी लोगों के ठहरने की व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग भवन में की गई है। बुधवार को बादल फटने और भूस्खलन से खोलानाल, कुकलाह,जैंशला व कशौड़ पंचायत में भारी नुकसान हुआ था। मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई थी, दो लोग अभी लापता हैं।

    किसानों व बागवानों की सैकड़ों बीघा भूमि भूस्खलन की भेंट चढ़ी

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुकलाह, शारटी व राजकीय प्राथमिक स्कूल खोलानाल के भवन को भारी क्षति पहुंची है। यहां किसानों व बागवानों की सैकड़ों बीघा भूमि भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। इन पंचायतों को जोड़ने वाले सड़क मार्ग का नामोनिशान मिट चुका है। इससे वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण विराम लग गया है।

    काश्मीरी माता के मंदिर को भी क्षति पहुंची

    खोलानाल में ग्रामीणों द्वारा कुछ माह पहले ही लाखों रुपये की लागत से बनाए गए काश्मीरी माता के मंदिर को मलबे से भारी क्षति पहुंची है। मलबे के अंदर व बाहर मलबा भर गया है। माता की मूर्ति भी मलबे से आधे से अधिक ढक चुकी है। मंदिर प्रशासन केे पास पंजीकृत नहीं है।

    खबरें और भी

    कुकलाह स्थित काश्मीरी माता के प्राचीन मंदिर जमीन में दरार पड़ने से एक तरफ को झुक गया है। माता के रथ को साथ लगते घर में शिफ्ट कर दिया है। आपदा से यहां के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं।

    बगलामुखी मंदिर के पास दरकी पहाड़ी

    बगलामुखी माता मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से 22 के करीब घर असुरक्षित हो गए हैं। स्थानीय निवासी लाला राम ने बताया यहां पहाड़ी दरकने से घर दो दो फीट तक धंस गए हैं।

    इनका कहना है

    खोलानाल व अन्य क्षेत्रों से करीब 50 लोगों को निकाल राधा स्वामी सत्संग भवन नगवाईं में आश्रय दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। -अरिंदम चौधरी, उपायुक्त मंडी