विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi crime news: जवान और उसकी पत्नी ने लगाया एक करोड़ का चूना, राजस्व विभाग ने SIT को सौंपा दंपती की संपत्ति का ब्योरा

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Thu, 09 Nov 2023 09:30 AM (IST)

Mandi News हिमाचल प्रदेश के मंडी में थर्ड बटालियन के जवान और उसकी पत्‍नी ने एक करोड़ का चूना लगा दिया। गत वर्ष दोनों के विरुद्ध थाना सुंदरनगर में इसी ...और पढ़ें

जवान और उसकी पत्नी ने लगाया एक करोड़ का चूना
जवान और उसकी पत्नी ने लगाया एक करोड़ का चूना

HighLights

  1. दोनों के विरुद्ध अब 12.50 लाख रुपये की ठगी की एक और शिकायत एसआइटी के पास दर्ज करवाई है।
  2. एसआइटी दोनों पर शिकंजा कस सकती है।
  3. दोनों रंधाडा के रहने वाले हैं।

जागरण संवाददाता, मंडी। थर्ड बटालियन पंडोह के एक जवान व उसकी वनरक्षक पत्नी ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को करीब एक करोड़ रुपये का चूना लगाया है। दोनों ने सुंदरनगर में लाखों रुपये की संपत्ति खरीदी है। सुंदरनगर के रहने वाले एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने दोनों के विरुद्ध अब 12.50 लाख रुपये की ठगी की एक और शिकायत एसआइटी के पास दर्ज करवाई है।

सेवानिवृत्त शिक्षक ने मामला दर्ज करवाया

गत वर्ष दोनों के विरुद्ध थाना सुंदरनगर में इसी सेवानिवृत्त शिक्षक ने मामला दर्ज करवाया था। लेकिन एक साल तक सुंदरनगर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसआइटी दोनों पर शिकंजा कस सकती है। दोनों रंधाडा के रहने वाले हैं। सात साल पहले सुंदरनगर शिफ्ट हो गए थे। वहीं जमीन खरीद अपना घर बनाया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Accident News: हिमाचल में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को कुचला; दो की मौके पर हुई मौत

संपत्ति का ब्योरा राजस्व विभाग से मांगा

एसआइटी ने थर्ड बटालियन के जवान नरेश कुमार व उसकी वनरक्षक पत्नी पूनम शर्मा की संपत्ति का ब्योरा राजस्व विभाग से मांगा था। विभाग ने दोनों की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध करवा दिया है। एसआइटी दोनों की संपत्ति सीज फ्रीज कर सकती है। क्रिप्टो करेंसी की काली कमाई में दोनों ने खूब हाथ रंगे हैं। नरेश कुमार हमीरपुर के रहने वाले सुनील व विजय कुमार के साथ काम करता था। यह दोनों भी पुलिस विभाग में कार्यरत थे। दोनों ने 20 साल की नौकरी के बाद वीआरएस ली थी।

यह भी पढ़ें: Mandi: सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने CM सुक्‍खू पर बोला हमला, कहा- 'माफियाओं के हाथ की कठपुतली बनी हिमाचल सरकार'

उधर,एसआइटी ने नाचन हलके के महादेव के रहने वाले संजय कुमार,उसकी पत्नी, मां व पिता की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। संजय कुमार को एसआइटी गिरफ्तार कर चुकी है। वह न्यायिक हिरासत में चल रहा है। कारोबारी परिवार से संबंध रखने वाले संजय कुमार ने लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है।

एसआइटी ने संजय कुमार व उसके परिवार की संपत्ति का रिकार्ड मांगा है। फील्ड से जानकारी जुटा शीघ्र एसआइटी को रिकार्ड सौंपा जाएगा। -वेद प्रकाश, तहसीलदार सुंदरनगर