Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: काजा में कंगना और जयराम ठाकुर के काफिले पर पथराव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गो बैक के नारे

    Updated: Mon, 20 May 2024 01:20 PM (GMT+05:30)

    Stones Pelted at Kangana Convoy काजा में कंगना और जयराम ठाकुर के काफिले पर पथराव किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना गो बैक के नारे लगाए। जयरा ...और पढ़ें

    काजा में कंगना और जयराम ठाकुर के काफिले पर पथराव
    काजा में कंगना और जयराम ठाकुर के काफिले पर पथराव

    जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के काफिले पर लाहुल स्पीति विधानसभा के काजा में पथराव हुआ है। इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना गो बैक के नारे लगाए।

    जयराम ठाकुर और कंगना लाहुल स्पीति विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर के साथ सोमवार सुबह प्रचार के लिए काजा पहुंचे थे। जैसे की दोनों हेलीकाप्टर में पहुंचे वहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरु कर दी। कंगना गो बैक के नारे लगाए।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव का किया विरोध

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो पथराव कर दिया। इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। कंगना रनौत पहली बार काजा प्रचार करने पहुंची थी। अपने करीब 55 दिन के प्रचार अभियान में वह लाहुल स्पीति नहीं गई हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'अपना मुंह बंद रखें, मैं चिट्ठा खोलने पर आई तो...', कंगना का केजरीवाल और कांग्रेस पर हमला

    कंगना ने कुछ वर्ष पहले तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा का एक मीम एक्स पर शेयर किया था। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। बाद में कंगना ने माफी मांग ली थी। पिछले माह ही कंगना मैक्लोडगंज जाकर दलाईलामा से मिली थी और मीम पर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी।

    खबरें और भी

    भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

    लाहुल स्पीति की 70 प्रतिशत आबादी बौद्ध धर्म को मानने वाली है। लाहुल स्पीति में आने पर विरोध के लिए पहले ही चेताया था। भाजपा ने अपना कार्यक्रम हेलीपैड से करीब 100 मीटर की दूरी पर रखा था। युवा कांग्रेस ने भी प्रशासन से धरना प्रदर्शन करने की अनुमति ली थी।

    भाजपा पथराव व नारेबाजी की चुनाव आयोग से शिकायत की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सोची समझी साजिश बताया है। उन्होंने भाजपा के कार्यक्रम के साथ ही कांग्रेस को धरना प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने पर भी सवाल उठाया है।