Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi: मकान पर ल्हासा गिरने से 16 वर्षीय लड़के की मौत, परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बचे

    By Mukesh KumarEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 01:17 PM (IST)

    Mandi सराज में बारिश के कारण एक मकान पर ल्हासा गिरने से उसके मलबे में दबने के कारण 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। हादसे के समय लड़का रसोई में सोया हुआ ...और पढ़ें

    Mandi: मकान पर ल्हासा गिरने से 16 वर्षीय लड़के की मौत : जागरण
    Mandi: मकान पर ल्हासा गिरने से 16 वर्षीय लड़के की मौत : जागरण

    मंडी / थुनाग, जागरण संवाददाता: सराज विधानसभा के छतरी क्षेत्र में सुबह एक मकान पर ल्हासा गिरने से उसके मलबे में दबने के कारण 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। लड़का रसोई में सोया हुआ था। स्वजन को उसे बचाने का मौका नहीं मिला। शव की पहचान बाल कृष्ण पुत्र डोला राम के रूप में हुई है।

    छतरी तहसील के थाच गांव में रविवार रात से जारी बारिश के कारण यहां स्थित टेक सिंह पुत्र हिम्मत राम के घर पर के पीछे ओर पहाड़ से ल्हासा गिर गया। ल्हासा गिरने के कारण मकान के साथ बनी रसोई इसकी चपेट में आ गई।

    मलबे में दबने से किशोर की मौत

    रसोई के अंदर टेक सिंह का पोता बालकृष्ण सोया हुआ था, जो मलबे के नीचे दब गया। परिवार के सदस्यों ने पहाड़ गिरने की आवाज सुनकर जब बाहर आए तो देखा की रसोई पर मलबा गिरा है। सभी ने तुरंत मलबा हटाना शुरू किया, लेकिन बाल कृष्ण को नहीं बचाया जा सका।

    सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की ओर से पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया। रसोई के साथ एक पशुशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है। कुल डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। डीएसपी गीतांजली ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खबरें और भी