यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vikramaditya Singh: 'सेरी मंच पर कंगना रनौत करें मेरे साथ खुली बहस', विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर दी चुनौती
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को खुली ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मंडी। मंडी से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा उम्मीदवार पर कोई बयान नहीं देना चाहता। मैं उनसे केवल यह पूछ रहा हूं कि हम जनादेश और प्रतिबद्ध नेतृत्व के साथ एक दृष्टिकोण के साथ आपके साथ बातचीत करना चाहते हैं।
सेरी मंच में कंगना रनौत को खुली बहस की दी चुनौती
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं कंगना रनौत से अनुरोध करता हूं कि वह मंडी के सेरी मंच पर आएं और मेरे साथ खुली बहस करें, मैं हमारे विजन के बारे में बताऊंगा कि हमने क्या काम पूरा किया है। आपदा के समय में हमने वहां के लोगों को सहयोग दिया है। करीब-करीब 13 करोड़ रुपये सीएम ने मंडी में प्रभावित परिवार के लोगों को दिया। हमने केंद्रीय मंत्रियों के साथ तालमेल बनाकर प्रदेश के लिए 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था की।
ये भी पढ़ें: Himachal News: सेब के नगर में पकड़ नहीं जमा पा रहे आम, पिछले सत्तर सालों से बागवानों को नहीं मिल पा रहा बाजार
विक्रमादित्य सिंह ने कहा- 15 महीनों में किया काम
साथ ही उन्होंने कहा कि 15 महीनों के कार्यकाल में 3500 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण और अपग्रेडेशन का कार्य हमने करवाया है। तो ये सारी चीजें डिबेट में लोगों के बीच में रखी जाएंगी। बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह एक दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों ही एक दूसरे से जुबानी जंग जारी रखे हुए हैं।