Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi News: 'कंगना को भगवान राम जल्‍द दें सदबुद्धि...', विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी प्रत्‍याशी पर किया पलटवार

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 07:27 PM (IST)

    Mandi News कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह ने बीजेपी प्रत्‍याशी कंगना रनौत पर पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि कंगना को भगवान सदबुद्धि दे। विक्रमादित ...और पढ़ें

    विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी प्रत्‍याशी पर किया पलटवार (फाइल फोटो)
    विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी प्रत्‍याशी पर किया पलटवार (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Lok Sabha Seat 2024) से कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर पलटवार करते हुए कहा कि भगवान राम उन्हें जल्द सदबुद्धि दें। वह क्या खाती हैं और मुंबई में क्या पीती हैं। हिमाचल की जनता को इससे कुछ लेना देना नहीं है। न ही यह हिमाचल के मुद्दे हैं। खाने पीने के बजाय कंगना मुद्दों पर बात करें तो बेहतर रहेगा।

    कंगना की भाषा शैली पर बोले विक्रमादित्‍य

    मनाली की जनसभा में कंगना ने जिस भाषा शैली का प्रयोग किया है वह हिमाचल की संस्कृति नहीं है। अब तक देवभूमि में ऐसी शब्दावली का प्रयोग नहीं हुआ है। इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो शेयर कर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी आपदा मनाली में आई थी। मनाली में अपना घर बताने वाली कंगना कांग्रेस को कोसने के बजाय उस पर बात करती तो बेहतर होता।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: 'झूठा और एक नंबर का पलटूबाज है छोटा पप्पू...'; मुंबई से लौटी कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर किया वार

    मनाली में आई बाढ़ पर सुक्‍खू सरकार ने ही किया काम

    प्रदेश सरकार ने 48 घंटे के अंदर बंद रास्तों को खोलकर जनता को राहत पहुंचाने का काम किया था। ग्राउंड जीरों पर जाकर पतलीकूहल का पुल और लेफ्ट बैंक बहाल करवाया। केंद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मनाली लाकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिन रात एक कर काम किया था।

    कंगना हमारी बड़ी बहन के समान: विक्रमादित्‍य

    मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए उनका क्या योगदान और विजन है, जनता को यह बताने का कष्ट करें। कंगना हमारी बड़ी बहन के समान है। ऐसी शब्दावली के लिए उन्हें नमन है। वह बंजार,सरकाघाट,आनी,कुल्लू,नाचन व बल्ह के 10 वर्ष से लंबित समस्याओं पर बात करें। कांग्रेस भी उन्हें उठाकर कर समाधान करवाने का प्रयास करेंगी। व्यर्थ के मुद्दे उठा जनता का समय बर्बाद न करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'अक्साई चीन को बंजर जमीन बताने वाली सोच जिंदा', कच्चातिवु द्वीप मामले पर कंगना ने दिग्विजय सिंह को घेरा