Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut: 'हम किसानों के साथ हैं, लेकिन ये तरीका गलत...'; कंगना रनौत बदसलूकी मामले पर बोले विक्रमादित्‍य सिंह

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 04:31 PM (IST)

    कंगना रनौत (Kangana Ranaut Slap Row) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना के बाद कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह (Vikramaditya Singh) की प्रतिक्रिया स ...और पढ़ें

    Kangana Ranaut Slap Row: कंगना रनौत बदसलूकी मामले पर बोले विक्रमादित्‍य सिंह (फाइल फोटो)
    Kangana Ranaut Slap Row: कंगना रनौत बदसलूकी मामले पर बोले विक्रमादित्‍य सिंह (फाइल फोटो)

    पीटीआई, मंडी। हिमाचल प्रदेश की मंडी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut Slap Row) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना के बाद राजनीतिक नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह ने भी इस घटना पर खेद जताया है।

    शारीरिक हमला सही नहीं: विक्रमादित्‍य सिंह

    विक्रमादित्‍य सिंह ने कंगना रनौत के थप्पड़ विवाद पर कहा कि यह एक दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना है। ऐसी घटना किसी के साथ नहीं होनी चाहिए, खासकर किसी महिला के साथ।

    विक्रमादित्‍य ने कहा कि हमारी सहानुभूति भी किसानों के साथ है, हम उनके साथ खड़े हैं। लेकिन इस तरह का कदम उठाना निंदाजनक है। उन्‍होंने कहा कि ये तरीका सरासर गलत है। किसी पर शारीरिक हमला करना, वह भी एयरपोर्ट पर ठीक नहीं है। इससे पहले भी विक्रमादित्‍य सिंह ने अपने बयान में इस घटना को गलत ठहराया था।

    हमारी संवेदनाएं किसानों के साथ: विक्रमादित्‍य सिंह  

    विक्रमादित्‍य ने कहा कि संविधान हमें अपनी बात रखने का अधिकार देता है। महिला जवान की जो भी नाराजगी थी या विरोध था वह अन्य तरीके अपनी बात को रख सकती थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार व सीआईएफ की तरफ से जो भी कार्रवाई करेगी उसका स्वागत करते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन में हजारों किसान धरने पर बैठे थे। कांग्रेस पार्टी आंदोलन के दौरान भी किसानों के साथ खड़ी थी। हमारी संवेदनाएं उनके साथ है।

    कंगना के बयान पर भी बोले विक्रमादित्‍य सिंह

    विक्रमादित्‍य ने कहा कि इस घटना को आतंकवाद से जोड़ना व किसी को आतंकवादी कह देना गैर जिम्मेदाराना बयान है। हिमाचल में मोदी मैजिक पर मंथन की जरूरत विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हिमाचल में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव में मोदी मैजिक नहीं चला है, मगर हिमाचल में इसका प्रभाव देखने को मिला।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal News: रोजगार का सुनहरा मौका, सिरमौर की कंपनियों में निकली बंपर भर्ती; इन डॉक्‍यूमेंट्स के साथ करें एप्‍लाई

    प्रदेश में कांग्रेस की हार हुई है। अब हार के कारणों का मंथन किया जाना चाहिए। जो भी कमियां रही है उसे दूर कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी लोगों का पक्ष को सुना गया। शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र में भी कांग्रेस पिछड़ी है। यहां से भी भाजपा को लीड मिली है।

    पंजाब के नेताओं ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

    वहीं पंजाब के राजनेताओं की भी अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। थप्पड़कांड के बाद मंडी सांसद ने एक्‍स पर वीडियो शेयर करते हुए पंजाब को लेकर भी बयान दिया था। इस पर अब बवाल शुरू हो गया है। पंजाब के नेताओं ने कंगना को आड़े हाथों लिया है। वहीं अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इस तरह के बयान देने ठीक नहीं है। ये पंजाब के खिलाफ गलत तरीके की धारणा को दर्शाता है। साथ ही उन्‍होंने केंद्र सरकार से इस पर कार्रवाई करने की भी मांग की। 

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'आपने जो कहा अगर आपकी मां को कहा जाए तो कैसा लगेगा...', कंगना को अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर की नसीहत