Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chamba News: 24 घंटे में भरमौर से सुरक्षित निकाले गए 1166 मणिमहेश श्रद्धालु, बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 10:38 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भरमौर क्षेत्र से 1166 मणिमहेश यात्रियों को बचाया। वायुसेना ने 524 यात्रियों को एयरलिफ्ट ...और पढ़ें

    24 घंटे में भरमौर से सुरक्षित निकाले गए 1166 मणिमहेश श्रद्धालु। फोटो जागरण
    24 घंटे में भरमौर से सुरक्षित निकाले गए 1166 मणिमहेश श्रद्धालु। फोटो जागरण

    HighLights

    1. 1166 मणिमहेश यात्री सुरक्षित चंबा पहुंचे।
    2. वायुसेना ने 524 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया।
    3. रास्ते में मुफ्त भोजन, पानी उपलब्ध कराया गया।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की निगरानी में चलाए गए बचाव अभियान के दौरान भरमौर क्षेत्र से फंसे हुए 1166 मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षित निकालकर चंबा पहुंचाया गया। सभी श्रद्धालुओं को एचआरटीसी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक निशुल्क भेजा गया।

    शुक्रवार को वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर की 12 उड़ानों के जरिए 524 यात्रियों को भरमौर से एयर लिफ्ट किया गया। तीन शवों को भी भरमौर से चंबा लाया गया। पिछले कल भी 7 उड़ानों के माध्यम से 35 यात्रियों को भरमौर से निशुल्क एयर लिफ्ट किया गया था।

    बचाव अभियान के दौरान चंबा जिला प्रशासन ने 607 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक सड़क मार्ग से सुरक्षित पहुंचाया। क्षतिग्रस्त सड़कों पर यात्रियों को पैदल चलना पड़ा, वहां उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए।

    रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए निश्शुल्क भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। चंबा पहुंचने के बाद इन श्रद्धालुओं को देर रात एचआरटीसी की 13 बसों के माध्यम से नूरपुर और पठानकोट भेजा गया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी स्वयं भरमौर में निरंतर पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल, होमगार्ड, जिला प्रशासन चंबा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, एनजीओ और स्वयंसेवियों के राहत व बचाव कार्य में किए गए अथक प्रयासों की सराहना की है।

    खबरें और भी