विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: 37वें राष्ट्रीय खेलों में 176 खिलाड़ी लेंगे भाग, गोवा के लिए दल हुआ रवाना

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sun, 22 Oct 2023 07:43 PM (IST)

गोवा में आयोजित होने वाली 37वें राष्ट्रीय खेलों में 176 खिलाड़ियों और अधिकारियों का दल रवाना हो गया है। विनोद ...और पढ़ें

37वें राष्ट्रीय खेलों में 176 खिलाड़ी व अधिकारियों का दल भाग लेने के लिए गोवा के रवाना
37वें राष्ट्रीय खेलों में 176 खिलाड़ी व अधिकारियों का दल भाग लेने के लिए गोवा के रवाना

HighLights

  1. 37वें राष्ट्रीय खेलों में 176 खिलाड़ी लेंगे भाग
  2. गोवा के लिए खिलाड़ियों का दल रवाना
  3. विनोद कुमार को किया गया डिप्टी शेफ-डी-मिशन नियुक्त

जागरण संवाददाता, शिमला। गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों (37th National Games) में 176 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों के लिए खिलाड़ियों व अधिकारियों का दल रवाना हो गया है। विनोद कुमार को इसके लिए डिप्टी शेफ-डी-मिशन नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार वर्तमान में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला में बतौर सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

विनोद कुमार को मिली छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा उन्हें इस आयोजन के लिए डिप्टी शेफ डी मिशन नियुक्त किया है। इसके बाद केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने उनको देश के इन प्रतिष्ठित खेलों में सेवाऐं देने एवं संस्थान का प्रतिनिधित्व इन खेलों में बतौर डिप्टी शेफ डी मिशन करने के लिए छुट्टी देकर शुभकामनाओं सहित रिलीव कर दिया है।

ये होंगे बतौर खिलाड़ी एवं अधिकारी दल के चीफ डी मिशन

विनोद कुमार ताइक्वांडो खेल के अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, रेफरी एवं ताइक्वांडो में सातवें (सेवन डान) सहित एनआईएस कोच और हिमाचल ओलंपिक के सदस्य भी हैं। उनके लम्बे अरसे से खेलों से जुड़े एवं अनुभवी होने पर उनकी नियुक्ति हुई है। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है। इन खेलों में रमेश चौहान बतौर खिलाड़ी एवं अधिकारी दल के चीफ डी मिशन होंगे।

ये भी पढ़ें- हिमाचल सरकार ने चार प्रजातियों के लकड़ी से हटाई रोक, नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम करेगी शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।