विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मानसून बनी आफत, कई जगहों पर भूस्खलन, 32 सड़कें यातायात के लिए बंद

Published: Tue, 09 Jul 2024 08:55 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में मानसून (Monsoon in Himachal Pradesh) आफत बन गई है। बारिश के तांडव से हिमाचल प्रदेश की 32 ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन

HighLights

  1. IMD के अनुसार छह जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
  2. भारी बारिश से कई घरों में पानी घुस गया
  3. कांगड़ा, कुल्लू व अन्य स्थानों पर निकली धूप

राज्य ब्यूरो, शिमला। सोमवार को सुबह से भारी वर्षा का क्रम रुक-रुक कर शिमला, सोलन और सिरमौर में जारी रहा। इसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और कई घरों में पानी घुस गया।

शिमला सहित कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। शिमला में 43.8, कसौली में 38.2, कुफरी में 24.2, नाहन में 23.1, सराहन में 21 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

हिमाचल की 32 सड़कें यातायात के लिए बंद

प्रदेश में 32 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। जिसमें मंडी में 19, शिमला में सात, कुल्लू व हमीरपुर में दो-दो, कांगड़ा व किन्नौर में एक-एक सड़क बंद है। प्रदेश में खराब 39 ट्रांसफार्मरों में 36 कुल्लू के थलोट सबडिविजन में खराब हैं। सोमवार को प्रदेश में सुबह से बादलों के बीच कांगड़ा, कुल्लू व अन्य स्थानों पर धूप निकली।

यह भी पढ़ें- हिमाचल-उत्तराखंड के बाद मुंबई भी भारी बारिश से बेहाल, स्कूल बंद; ट्रेनों पर भी असर

IMD ने जारी किया बिजली गिरने का येलो अलर्ट

प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल्लू के सेओबाग में 3.6, सैंज व शिमला में तीन-तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। जबकि बिलासपुर में 2.4, कसौली में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर में आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Assam Flood 2024: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 28 जिलों में करीब 23 लाख लोग प्रभावित; 131 जानवरों की भी हुई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।