Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: हिमाचल में बंपर भर्ती, प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 350 पद; लोगों को दी जाएंगी बेहतर सुविधाएं

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 01:23 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में बंपर भर्ती निकली हुई है। सुक्‍खू सरकार ने प्रदेश में 350 पदों पर डॉक्‍टर्स की भर्ती निकाली है। प्रदेश सरकार ने कहा कि इससे लोगों को ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में भरे जाएंगे डॉक्‍टर्स के खाली पद (फाइल फोटो)
    हिमाचल प्रदेश में भरे जाएंगे डॉक्‍टर्स के खाली पद (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. डॉक्टर्स का लगभग 3150 हुआ कैडर
    2. स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के 150 पद खाली

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग जल्द ही 350 डॉक्टर की भर्ती शुरू करेगा। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    स्वास्थ्य विभाग जल्द ही भर्ती के संबंध में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। हालांकि अभी यह निर्णय नहीं हुआ है कि इन पदों में से कितने बैच आधार पर भरे जाएंगे या फिर सीधी भर्ती के माध्यम से ही भरे जाने हैं।

    डॉक्टरों के 150 के पद खाली

    प्रदेश कांग्रेस सरकार के डॉक्टर के 200 नए पद सृजित करने के बाद अब इनका कैडर लगभग 3150 हो गया है। विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के 150 के पद रिक्त है।

    यह भी पढ़ें: खुशखबरी! IIT मंडी में म्यूजिक और टेक्नोलॉजी के तालमेल से निकलेंगी नई धुनें; अब युवा संगीत में भी कर सकेंगे MS और PhD

    स्वास्थ्य सचिव इन दिनों जिला आधार पर केंद्र और प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर रही हैं। इसमें जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाया जाए। ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने से जो लोग अभी तक वंचित हैं, उन्हें शामिल किया जाए।

    दूरदराज के क्षेत्रों में मिलेगी बेहतर सुविधा

    डॉक्टरों के रिक्त और नए सृजित पद भरने से हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं जिन अस्पतालों में अभी चिकित्सक नहीं हैं, वहां पर उनकी तैनाती की जा सकेगी। इससे लोगों को घरद्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Dalai Lama Birthday: 88 साल के हुए धर्मगुरु, मैक्‍लोडगंज के बौद्ध मंदिर में होगी पूजा-अर्चना; सिक्किम के CM होंगे शामिल