विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla News: AIPEU के कर्मचारी ने वापिस ली हड़ताल, काम पर लौटे 6 हजार डाक सेवक; मांगें पूरा करने की दी चेतावनी

By Anil ThakurEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 16 Dec 2023 06:44 PM (IST)

ऑल इंडिया पोस्टल इंम्पलॉइज यूनियन जीडीएस ने अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया है। यूनियन के 6 हजार कर्मचारी शनिवार ...और पढ़ें

ऑल इंडिया पोस्टल इंम्पलॉइज यूनियन जीडीएस ने हड़ताल की खत्म (फाइल फोटो)
ऑल इंडिया पोस्टल इंम्पलॉइज यूनियन जीडीएस ने हड़ताल की खत्म (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दो दिन प्रदेशभर में बाधित रही सेवाएं
  2. शिक्षा बोर्ड के प्रश्न पत्र, दवाइयां, कंपनियों के प्रोडक्ट फंसे थे
  3. शनिवार को 6 हजार कर्मचारी वापिस कामकाज पर लौट आए

जागरण संवाददाता, शिमला। ऑल इंडिया पोस्टल इंम्पलॉइज यूनियन जीडीएस (AIPEU) ने अपनी हड़ताल को वापिस ले लिया है। शनिवार को 6 हजार कर्मचारी वापिस कामकाज पर लौट आए हैं। दो दिनों की हड़ताल से प्रदेशभर में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ। इन दिनों स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का आयोजन करवाया जा रहा है।

बोर्ड की ओर से भेजे जाने वाले प्रश्न पत्र भी नहीं जा पा रहे थे। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पार्सल, सहित अन्य तरह के कामकाज प्रभावित थे। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां डाक विभाग के जरिए अपने पार्सल भेजती है।

सभी मांगों को पूरा किया जाएगा

वह सेवाएं भी ठप पड़ी हुई थी। बीते रोज डिपार्टमेंट ऑफ पोस्टल ने यूनियन को आश्वसन दिया है कि उनकी सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।

एसोसिएशन ने आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल को वापिस लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय समय के भीतर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वे आने वाले दिनों में अपने आंदोलन को तेज करेंगे। आने वाले दिनों में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।

ये भी पढे़ं- जेपी नड्डा का सुंदरनगर में रोड शो, नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश; BJP कार्यालय का किया उद्घाटन

हड़ताल को सशर्त लिया वापिस

एआईपीईयू जीडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आश्वासन के बाद हड़ताल को सशर्त वापिस लिया गया है। यदि मांगों को तय समय पर पूरा नहीं किया जाता तो आने वाले दिनों में यूनियन अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी।

यह है मुख्य मांगे

  • 12, 24 व 36 साल की सेवाएं पूरी होने पर 3 अतिरिक्त इंक्रीमेंट देना।
  • 8 घंटे काम देने वाले सभी शाखा कार्यालयों का विभागीकरण विभाग के कर्मचारियों के बराबर पेंशन सहित सभी लाभ प्रदान करना।
  • चंद्रा समिति की रिपोर्ट की सभी अनुकूल सिफ़ारिशों को तत्काल लागू करना। जिसमें 01-01-2016 से वरिष्ठता पर उचित भार के साथ टीआरसीए का निर्धारण, च्युटी फॉर्मूले के अनुसार जीडीएस ग्रेच्युटी में वृद्धि सीमा को 5 लाख तक बढ़ाना शामिल है।
  • जीडीएस और उनके परिवार को चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान करना।

ये भी पढे़ं- सप्ताहांत में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार... पर्यटकों की संख्या बढ़ी, ऑक्यूपेंसी बढ़कर 70 के करीब पहुंची

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।