विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल, हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस MLA ने उठाया मामला, ...यह सैनिकों के बलिदान का अपमान

Published: Wed, 20 Aug 2025 03:11 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2025 05:36 PM (IST)

India Vs Pakistan Match हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ...और पढ़ें

हिमाचल विधानसभा में भारत व पाकिस्तान मैच का विरोध किया गया।
हिमाचल विधानसभा में भारत व पाकिस्तान मैच का विरोध किया गया।

जागरण टीम, शिमला। India Vs Pakistan Match, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच करवाने का मामला उठा। कांग्रेस पार्टी के विधायक ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने बीसीसीआई की ओर से भारत के पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को देश की भावना के खिलाफ बताया। उन्होंने बीसीसीआई से आग्रह किया कि इस अनुमति को तुरंत प्रभाव से रद किया जाए। 

जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने विधानसभा में इस मामले को उठाया और देशहित में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच न खेलने की बात रखी। उन्होंने कहा कि दुशमन देश के साथ कोई खेल नहीं होना चाहिए। 

उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के साथ संघर्ष और आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि दुशमन देश के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेला जाना चाहिए। बीसीसीआई को देशहित को खेल भावना से ऊपर रखना चाहिए।

यह सैनिकों के बलिदान का अपमान

कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने सदन में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले की सहमति बीसीसीआई ने दी है। लेकिन यह फैसला देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना उन शहीदों के बलिदान का अपमान है, जिन्होंने देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर किए। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच सैनिकों के बलिदान का अपमान है और देश भावना के विपरीत है।

केंद्र व बीसीसीआई को प्रस्ताव भेजे राज्य सरकार

मलेंद्र राजन ने विधानसभा में जोर देकर कहा कि राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार और बीसीसीआई को प्रस्ताव भेजा जाए। जिसमें इस मुकाबले की कड़ी निंदा करते हुए इसे रद्द करने की मांग की जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच करना न सिर्फ सैनिकों का अपमान है बल्कि देशवासियों की भावनाओं के विपरीत भी है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस मामले को सरकार को भेजा जाएगा।

यूएई में खेला जाएंगे एशिया कप के मैच

टी-20 एशिया कप का 17वां संस्करण 9 से 28 सितंबर तक यूएई में में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में एशिया की आठ टीमें खेलेंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग व ओमान की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

14 सितंबर को होगा मैच

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच होना तय हुआ है। अब तक के तय शेड्यूल के अनुसार यह मैच दुबई में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें- रोजगार पर विधानसभा में हंगामा, 35 से 23 हजार कैसे हुआ आंकड़ा? जयराम बोले- सदन में झूठ बोला जा रहा, CM की भी आई प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें- Himachal: 300 यूनिट फ्री बिजली पर CM सुक्खू का आया जवाब, क्या स्मार्ट मीटर खाएगा नौकरियां? सरकार ने भरा नेताओं का लाखों का बिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।