यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Assembly Monsoon Session: हंगामेदार रहेगा विधानसभा मानसून सत्र, पूरी तैयारी में विपक्ष; 10 बैठकें होंगी आयोजित
Himachal Assembly Monsoon Session 2024 हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र इस बार हंगामेदार रहने वाला है। विपक्ष ने सत्र की पूरी तैयारी कर ली है। विधान सभा का ...और पढ़ें

HighLights
- 842 प्रश्न विधायकों ने ऑनलाइन पूछे
- 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा सत्र
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Assembly Monsoon Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 27 अगस्त से शुरू होने वाला मानसून सत्र हंगामेदार रहेगा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने की जहां तैयारी की है वहीं सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के तेवरों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विधायकों ने ऑनलाइन पूछे प्रश्न
वर्ष 2014 से हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में ई-विधान प्रणाली लागू है बावजूद इसके विधायक ऑनलाइन नहीं हो सके थे। ऐसा पहली बार है जब विधानसभा को प्राप्त हुए कुल 842 प्रश्न विधायकों ने ऑनलाइन पूछे हैं। एक भी प्रश्न आफलाइन नहीं पूछा गया है। 601 तारांकित प्रश्न और 241 अतारांकित प्रश्न आए हैं। तारांकित प्रश्नों में प्रश्नकाल के दौरान चर्चा होती है जबकि अतारांकित प्रश्नों के केवल लिखित उत्तर दिए जाते हैं।
27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा मानसून सत्र
हिमाचल प्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र का शुभारंभ 27 अगस्त को सुबह 11:00 बजे विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों टेकचंद, नारायण सिंह स्वामी और दौलत राम चौधरी के निधन पर शोकोद्गार के साथ शुरू होगा। इस दौरान दो दिन गैर सरकारी दिवस होगा जिसमें विधायक अपने मसलों को नियम 101 के तहत चर्चा के लिए उठाएंगे।
बजट सत्र में छह बागी विधायकों के निष्कासन
बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के छह बागी विधायकों का निष्कासन हुआ। तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा त्यागपत्र दिए गए। इस दौरान प्रदेश में दो उपचुनाव हुए जिसमें मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित नौ विधायकों के चुने जाने के बाद ये पहला सत्र आयोजित हो रहा है। अब विधानसभा में दो दल के विधायक जिसमें कांग्रेस के 40 और भाजपा के 28 विधायक हैं। मानसून सत्र में विधायकों के बैठने के स्थान भी बदल जाएंगे।
खबरें और भी
बल्क ड्रग पार्क व नौकरियों पर तपेगा सदन
विधानसभा सत्र के दौरान इस बार खूब नोक झोंक देखने को मिलेगी। जिसका सबसे बड़ा कारण कांग्रेस के दो बागी विधायकों के पाला बदलने के बाद भाजपा विधायक के तौर पर पहली बार सदन में आना। कर्मचारियों द्वारा डीए और वित्तीय लाभ को लेकर अफसरों से लेकर सरकार पर हुए हमलों को विधानसभा में उठाने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें: Himachal Accident News: मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, पंजाब के व्यक्ति की मौत
इसके अलावा विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों में अफसर को कई-कई गाडियों, बल्क ड्रग पार्क व नौकरियां कांग्रेस की गारंटियों पर सदन तपेगा। पूछ गए प्रश्नों में आपदा और नुकसान के अलावा आउटसोर्स पर नौकरयां, बिजली, पानी की रियायत और पुलिस कर्मचारियों को बस यात्रा सुविधा को लेकर जानकारी मांगी गई है।
विधानसभा सत्र के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। जो प्रश्न पूछे गए हैं उनका जवाब दिया जाएगा। कठिन वित्तीय संकट के बावजूद विकास को गति देने के साथ वादों को पूरा कर रही है।कांग्रेस की पहली गारंटी के तौर कर्मचारियों को ओपीएस दिया गया और अन्य वित्तीय लाभ भी दिए जा रहे हैं। -सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
सोमवार को बुलाई दलीय बैठक
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि 842 प्रश्न पूछे गए हैं और सभी आनलाइन आए हैं। उन्होंने बताया कि सत्र के सुचारू संचालन तथा रचनात्मक सहयोग के लिए विधान सभा सचिवालय में 26 अगस्त को दलीय बैठक बुलाई है।
यह भी पढ़ें: Himachal News: क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी मामले के आरोपियों को नहीं राहत, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
वर्तमान विधान सभा में सिर्फ दो दलों के सदस्य ही चुन कर आए हैं। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्ष बर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, सरकारी उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और सदस्य सुखराम चौधरी व विनोद कुमार शामिल होंगे।
सरकार अपने वादों से पूरी तरह से मुकर रही है और कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे हैं और कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ये हालात पैदा कर दिए हैं। जनता की आवाज को सदन में अंदर और बाहर उठाया जाएगा। -जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष