विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत

Published: Fri, 28 Aug 2026 03:02 PM (IST)

रामपुर बुशहर के सराहन वन परिक्षेत्र में सेब के बगीचे में काम कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला।

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला।

HighLights

  1. भालू ने सेब के बगीचे में व्यक्ति पर हमला किया

  2. हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

  3. वन विभाग से सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट में सेब के बगीचे की देखभाल कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार थड़ा गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र दौलत राम अपने सेब के बगीचे में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए तत्काल सराहन अस्पताल पहुंचाया गया।

सराहन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगामी उपचार के लिए रामपुर रेफर कर दिया। घायल का रामपुर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर नजर रखने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में वर्षा का कहर जारी, सोलन में सड़क जमींदोज; 70 सड़कों पर आवाजाही बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।