विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर सवा 2 घंटे ही शुभ मुहूर्त, तिलक लगाने की क्या है उपयुक्त विधि?

By Davinder Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 09 Nov 2026 04:25 PM (GMT+05:30)

दीपावली के बाद भाई दूज की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जो 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें ...और पढ़ें

भाई दूज पर करीब सवा दो घंटे ही शुभ मुहूर्त है। प्रतीकात्मक फोटो

भाई दूज पर करीब सवा दो घंटे ही शुभ मुहूर्त है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. भाई दूज 11 नवंबर को मनाया जाएगा, तैयारियां शुरू।

  2. तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:20 तक।

  3. यमराज और यमुना की कथा से जुड़ा है यह पर्व।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। दीपावली के उल्लास के बाद अब भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं, भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जताएंगे।

2 घंटे 10 मिनट तक शुभ मुहूर्त

आचार्य दीप कुमार ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर दो बजे शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर भाई दूज 11 नवंबर को मनाया जाएागा। उन्होंने बताया कि भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक रहेगा। इस अवधि में बहनें विधि-विधान से पूजा कर भाइयों का तिलक कर सकती हैं।

तिलक लगाने की विधि

भाई दूज के दिन बहनें सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश और इष्ट देव की पूजा करें। इसके बाद पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक, फूल और मिठाई सजाएं। शुभ मुहूर्त में भाई को आसन पर बैठाकर माथे पर तिलक लगाएं और आरती उतारकर मिठाई खिलाएं। कई परिवारों में इस दिन बहन के हाथों भोजन करने की परंपरा भी निभाई जाती है।

यमराज ने दिया था बहन यमुना को वरदान

आचार्य दीप कुमार ने बताया कि भाई दूज की परंपरा यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी है। पौराणिक कथा के अनुसार, द्वितीया तिथि को यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका तिलक कर आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन करवाया। प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान मांगने को कहा।

यमुना ने कामना की कि इस दिन जो भाई अपनी बहन से तिलक करवाए और उसके घर भोजन करे, उसे अकाल मृत्यु का भय न रहे। यमराज ने यह वरदान दे दिया। तभी से इस पर्व को भाई दूज और यम द्वितीया के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है।

यह भी पढ़ें: दीवाली के बाद हिमाचल की आबोहवा भी बिगड़ी, धर्मशाला के AQI में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।