Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'प्रदेश अध्यक्ष का चयन तक नहीं कर पा रही है 5 गुटों में बंटी BJP', बिक्रम सिंह के तीखे तेवर पर CM सुक्खू का हमला

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 07:11 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप ...और पढ़ें

    बजट सत्र के दौरान सदन में बोलते हुए सीएम सुक्खू। फोटो- सीएम एक्स
    बजट सत्र के दौरान सदन में बोलते हुए सीएम सुक्खू। फोटो- सीएम एक्स

    HighLights

    1. 'गारंटियों को पूरा करने को लेकर झूठ बोल रहा है सत्ता पक्ष'
    2. 'सरकार ने दूध खरीद मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है'
    3. सरकार की तरफ से जेई की भर्ती बंद नहीं की गई है- सीएम

    राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर भोजनावकाश से पहले हुई चर्चा पर भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने तीखे तेवर दिखाए। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच नोक-झोंक भी देखने का मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने निर्णयों पर यू-टर्न लेकर जग हंसाई कर रही है। बिक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि गारंटियों को पूरा करने को लेकर सत्ता पक्ष झूठ बोल रहा है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार ने दूध खरीद मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा बिक्रम सिंह और सतपाल सिंह सत्ती को भविष्य में मुख्यमंत्री बना सकती है।

    इसके अलावा जहां तक प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार का प्रश्न है, तो यह उनके अधिकार क्षेत्र का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 गुटों में बंटी भाजपा इस समय अपने प्रदेश अध्यक्ष तक का चयन नहीं कर पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से जेई की भर्ती बंद नहीं की गई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर जवाबदेही तय करने को लेकर बनाए गए एक्ट की सराहना की, जिसमें 3 वर्ष की सजा तक का प्रावधान किया गया है।

    तकनीकी शिक्षा से जुड़े विषयों पर उठाए सवाल

    भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने इसके बाद कहा कि हमारी पार्टी किसको मुख्यमंत्री बनाती है, इस विषय को छोड़कर कांग्रेस पार्टी को अपने हालात संभालने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी डिविजन को बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, उद्योगों की स्थिति और तकनीकी शिक्षा से जुड़े विषयों पर भी सवाल उठाए।

    खबरें और भी

    जहां आवश्यकता होगी डिविजन बनेगा

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जहां पर आवश्यकता होगी, वहां पर डिविजन बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जंसवा-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में डिविजन के लिए बजट का प्रावधान कर रही है।

    भाजपा ने संस्थान खोले, भर्तियां नहीं की

    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने संस्थान खोले, लेकिन भर्ती नहीं की। वर्तमान सरकार तकनीकी शिक्षण संस्थानों में भर्ती के अलावा उनकी स्थिति को भी सुधार रही है।

    भर्ती पर आपत्ति है तो न्यायालय जाएं

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा भर्ती प्रक्रिया को लेकर कहा कि यदि किसी को इस पर आपत्ति है, तो वह कोर्ट जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी भर्तियां पूर्व की भांति निर्धारित नियमों तथा मापदंडों के अनुसार की गई है।

    एक जगह पर दो अधिकारी

    भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बंजार बाईपास के 3 किलोमीटर हिस्से का निर्माण आज तक नहीं कर पाई है। उन्होंने इसके अतिरिक्त अपने विधानसभा क्षेत्र बंजार में एक स्थान पर दो अधीक्षण अभियंताओं के तैनात होने का मामला उठाया।

    सनातन होने का प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं

    उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यदि बिना मां-बाप के निराश्रित बच्चों के ऊपर मंदिर ट्रस्ट से राशि खर्च की जाती है, तो विपक्ष को इससे आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में श्रद्धाभाव से दान करने वाले लोगों की भावना भी यह रहती है कि नेक कार्य में यह राशि खर्च हो।

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा में बनने वाला एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के जिन 70 लाख लोगों की दिनचर्या पूजा पाठ और हर काम धार्मिक विधि विधान से होता है, उनको सनातन का प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में ED का सख्त एक्शन, 1.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां की कुर्क; स्कॉलरशिप के नाम पर होती थी धोखाधड़ी