Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांग्रेस राज में चल रही ठेकेदारों की दादागीर, PWD इंजीनियर पर फेंका गया पानी', भाजपा का बड़ा आरोप

    By rohit nagpalEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 02:24 PM (IST)

    लोक निर्माण विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी जिला के जोगिंदर नगर में हुई घटन ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल बोले अधिकारी के साथ घटना अति निंदनीय
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल बोले अधिकारी के साथ घटना अति निंदनीय

    HighLights

    1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल बोले घटना ने सरकार की पोल खोल कर रख दी
    2. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर को कमरे में बंद करके धमकाया
    3. अफसर के मुंह पर पानी फेंका ये काफी निंदनीय है

    शिमला, संवाददाता: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों सरकारी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ बदसलूकी को लेकर मामला बड़ा राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी जिला के जोगिंदर नगर में हुई घटना ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है।

    अधिकारी के साथ घटना अति निंदनीय

    उन्होंने कहा की जिस प्रकार से लोक निर्माण विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के कमरे में कांग्रेस के कुछ नेता दाखिल होते हैं, कमरे को अंदर से कुंडी लगा करके बंद कर देते हैं, उसे बड़े अफसर की घेराबंदी करते हैं और वहां पर बंद कमरे के अंदर क्या-क्या अश्लीलता होती हैं और किस प्रकार से अफसर के मुंह पर पानी फेंक कर उन्हें डराया धमकाया जाता है यह अति निंदनीय है।

    यह भी पढ़ें- 'किसी अधिकारी के खिलाफ दुर्व्यवहार बर्दास्त नहीं होगा', नेताओं के लिए सीएम सुक्खू की चेतावनी

    उन्होंने कहा की पीडब्ल्यूडी के एक अधीक्षण अभियंता के साथ उनके ही ऑफिस में कांग्रेस के एक नेता ने घुसकर अपने ठेकेदारों के साथ उन्हें न केवल बंधक बनाया बल्कि उन पर पानी का जग भी फैंक दिया। इस घटना बारे अधीक्षण अभियंता ने इसकी शिकयत एसपी मंडी को भी को है जिसपर प्रशासन को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

    ये है मामला

    मामला जोगिंदर नगर का है। हमारी जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर में एक कांग्रेस नेता ने अपने ठेकेदार समर्थकों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को उनके कार्यालय में बंधक बनाकर रखा और इस बीच बहस में उन पर पानी का जग फैंक दिया जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।

    खबरें और भी