Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda पहुंचे गगल, पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

    By Shoyeb AhmedEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 03:13 PM (IST)

    कांगड़ा हवाईअड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) की प्रतीक्षा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के साथ नेता प्रतिप ...और पढ़ें

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा पहुंचे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा पहुंचे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा

    HighLights

    1. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे कांगड़ा एयपोर्ट
    2. भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ करेंगे बैठक
    3. दोपहर बाद जाएंगे धर्मशाला में क्रिकेट मैच देखने स्टेडियम

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) दोपहर एक बजे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा (Kangra Airport) पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया।

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व सहित कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान लोकसभा के चुनावों को लेकर भी वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा होगी।

    ये भी पढ़ें- 'क्रिकेट से हिमाचल को अंतरराष्‍ट्रीय पहचान', IND vs NZ मैच पर बोले डॉ. राजीव बिंदल

    अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में देखेंगे भारत-न्यूजीलैंड का मैच

    जगत प्रकाश नड्डा दोपहर बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप के मैच को भी देखेंगे। रात्रि लगभग नौ बजे वह धर्मशाला से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। मैच के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित भाजपा का प्रदेश का वरिष्ठ नेतृत्व भी मौजूद रहेगा।

    गगल हवाई अड्डे पर जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। 

    ये भी पढ़ें- मैच के चलते सुबह ही हुआ धर्मशाला पैक, सड़क पर एकाएक बढ़ गए वाहन; कई राज्यों से आ रहे क्रिकेट प्रेमी