विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP Second List: हिमाचल में बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को दोबारा मिला टिकट

Updated: Thu, 14 Mar 2024 09:43 AM (IST)

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में हिमाचल प्रदेश की दो अहम सीट शिमला और हमीरपुर से अपने उम्मीदवारों के न ...और पढ़ें

हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को दोबारा मिली टिकट।
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को दोबारा मिली टिकट।

डिजिटल डेस्क, शिमला। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को टिकट मिली है। बीजेपी ने दोनों सीटों पर अपने पुराने चेहरों पर ही दोबारा दांव खेला है।  

हिमाचल में बीजेपी ने इन दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार

                   हमीरपुर                अनुराग ठाकुर
                   शिमला              सुरेश कुमार कश्यप

शिमला की एससी सीट पर सुरेश कुमार कश्यप को दोबारा मौका

हिमाचल की राजधानी शिमला के तहत आने वाला संसदीय क्षेत्र शिमला का राजनीति में काफी खास महत्व है। सत्ता के केंद्र में रहने वाले इस संसदीय क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है। वहीं, इस सीट पर अधिकतर समय कांग्रेस का ही वर्चस्व रहा है। लेकिन, साल 2019 में बीजेपी के उम्मीदवार रहे सुरेश कुमार कश्यप ने भारी बहुमत हासिल कर कांग्रेस के धनी राम शाण्डिल को मात दी थी। शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत भी 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। शिमला से एससी सीट पर सुरेश कुमार कश्यप पर बीजेपी ने दोबारा दांव खेला है।

हमीरपुर से फिर अनुराग ठाकुर पर दांव

साल 2019 में हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर को उतारा था उन्होंने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को भारी बहुमत हासिल कर मात दी थी। लोकसभा चुनाव में हमीरपुर सीट काफी महत्व रखती है।