विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Politics: 'पीएम मोदी ने कैंसिल किया कांग्रेस की लूट का लाइसेंस', BJP प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

Published: Tue, 09 Apr 2024 04:33 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था पर ताला लगा दिया है। साथ ही कांग्रेस की लूट का ...और पढ़ें

BJP प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना।
BJP प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना।

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गया था। साल 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपए के घोटाले होते थे। कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है तो गरीब तक मात्र 15 पैसे ही पहुंचते हैं, इसलिए जनता को पहचानना होगा कि वह कौन सा पंजा है जो बीच में पैसे का गबन कर लेता है।

मोदी ने कैंसिल किया कांग्रेस की लूट का लाइसेंस

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस की इस लूट की व्यवस्था पर ताला लगा दिया है। भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो कांग्रेस इन 34 लाख करोड़ में से 28 लाख करोड़ रुपये लूट लेती। आजादी के बाद से कांग्रेस समझती थी उसे देश को लूटने का लाइसेंस मिला हुआ है। 2014 में सरकार में आने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया है और ये सिर्फ जनता के अपार समर्थन के कारण ही संभव हुआ है।

कांग्रेस की बंद हुई लूट की दुकान- राजीव बिंदल

लूट की दुकान बंद होने के कारण ही कांग्रेस आज मोदी को गाली दे रही है। लेकिन कांग्रेस ये नहीं जानती है कि देश की कोटि कोटि जनता और माताएं-बहनें मोदी का रक्षाकवच बन कर खड़ी हुई हैं। बिंदल ने कहा कि जब से इन घोटालेबाजों और बिचौलियों की कमाई बंद की है, तब से इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पूरे देश में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई हो रही है और युवाओं को धोखा देने वालों की तेजी से जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मालखाने में जमा हुई प्रथम विश्व युद्ध से जुड़ी राइफल, रोचक इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान

मोदी के लिए पूरा भारत ही परिवार- राजीव बिंदल

राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेता लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब का बेटा है, सिर ऊंचा रखकर चलता है। पीएम मोदी जी इनकी धमकियों से डरने वाले नहीं है। मोदी के लिए तो पूरा भारत ही परिवार है और मोदी जी भी अपने देश को लूटपाट से बचाने में जुटे है। मोदी जी कहते कहते है भ्रष्टाचार हटाओ और कांग्रेस पार्टी के नेता कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। विपक्षी नेता चुनावी रैलियां तो कर नहीं रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी की गारंटी है कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh University में MBA की प्रवेश परीक्षा 16 मई को तो B.Ed. समेत इन पाठ्यक्रमों के लिए इस दिन होगा एंट्रेंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।