Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget 2024: 'हिमाचल को केंद्र सरकार ने एक बार फिर किया निराश', बजट को लेकर नाखुश दिखे सीएम सुखविंदर सुक्खू

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 02:32 PM (IST)

    Budget 2024 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का अंतरिम बजट पेश किया। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार के ...और पढ़ें

    हिमाचल को केंद्र सरकार ने एक बार फिर किया निराश (फाइल फोटो)
    हिमाचल को केंद्र सरकार ने एक बार फिर किया निराश (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश किया। बजट के बाद से ही नेताओं के काफी मिक्‍स रिएक्‍शन आ रहे हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को निराशाजनक करार दिया है।

    सुक्‍खू ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान पर केंद्रीय बजट से काफी उम्मीद थी, रेल नेटवर्क पर भी कुछ नहीं मिला। हिमाचल को केंद्र सरकार ने एक बार फिर निराश किया है। आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए काफी उम्मीदें इस बजट से थी। विशेष राहत पैकेज की उम्‍मीद थी। इन्कम टैक्स से कोई लाभ नहीं हुआ।

    बजट पर प्रतिभा सिंह का रिएक्‍शन

    वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया है। प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार ने आंकड़े पेश किए पर तथ्य छुपाए हैं। उन्होंने कहा कि बजट में कही गई बातें हकीकत से दूर। बजट में आम जनता और गरीबों के लिए कुछ होता तो हम स्वागत करते, पीएम इस पर ध्यान दें, इकॉनमिक सर्वे न होना बता रहा है कि केंद्र के पास बताने के लिए कुछ नहीं।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में अपनी ही सरकार के खिलाफ क्यों आ गए कांग्रेस विधायक विजय राणा? सीएम सुक्खू को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग

    यह भी पढ़ें: बजट सत्र में 13 हजार करोड़ से अधिक का सप्लिमेंट्री बजट पेश करेगी सुक्खू सरकार, क्यों पेश होगा ये बजट जाने यहां?

    खबरें और भी