विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में नए संस्थानों में भर्ती को मिली स्वीकृति, सुविधाओं के विस्तार का भी ऐलान

Published: Sun, 25 Aug 2024 06:45 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर घोषित संस्थानों में करीब 200 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। ...और पढ़ें

हिमाचल में मंत्रिमंडल बैठक में नए संस्थान में पदों की भर्ती के निर्देश।
हिमाचल में मंत्रिमंडल बैठक में नए संस्थान में पदों की भर्ती के निर्देश।

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश में नए संस्थान में पदों की भर्ती के निर्देश
  2. अस्पतालों में मशीनें, पद भरने व इलेक्ट्रिक वाहनों की होगी खरीद

राज्य ब्यूरो, शिमला। विधानसभा सत्र से पहले आयोजित हुई मंत्रिमंडल बैठक में सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में घोषित किए गए संस्थानों में करीब 200 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला कांगड़ा के देहरा में जल शक्ति विभाग का नया सर्कल खोलने तथा इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पद सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त, जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के खड्ड में एक नया जल शक्ति विभाग का एक नया उप-मण्डल और अनुभाग स्थापित कर आवश्यक पद सृजित कर भरे जाएंगे। जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के खड्ड में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का एक नया उप-मण्डल खोलने तथा आवश्यक पद सृजित कर भरने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने जिला कांगड़ा के डाडासीबा में एक नया उप मंडल पुलिस कार्यालय व आलमपुर में पुलिस पोस्ट स्थापित करने तथा संसारपुर टैरेस व मोइन पुलिस पोस्ट को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। इन कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन को भी मंजूरी दी। शिमला के कोटखाई के गुम्मा क्षेत्र के उबादेश में अग्निशमन चौकी खोलने तथा आवश्यक पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 'CM साहब भाषण बहुत हुए, अब समाधान का समय'; जयराम ठाकुर ने मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू पर कसा तंज

अस्पतालों में मशीनें, पद भरने व इलेक्ट्रिक वाहनों की होगी खरीद

जिला सिरमौर के डा. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के ईएनटी व मनोचिकित्सा विभाग में सहायक प्रोफेसर का एक-एक पद भरने की मंजूरी दी। इसके अतिरिक्त रोगियों की सुविधा के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला, अटल सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा संस्थान चमियाणा और डा. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के लिए तीन टेस्ला एमआरआई मशीनें खरीदने की अनुमति प्रदान की।

अटल सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा संस्थान चमियाणा व इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में आपातकालीन सेवाओं के लिए दो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का निर्णय भी लिया गया।

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: कांगड़ा चाय की पत्तियों से बनाया अचार, स्वास्थ्य के लिए है काफी फायदेमंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।